{"_id":"661254c1eaa1e5993b0f4fcf","slug":"madgaon-express-actress-nora-fatehi-reacts-on-akshay-kumar-calling-her-gujarati-i-take-care-of-everyone-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nora Fatehi Reaction: नोरा ने अक्षय कुमार को दिया करारा जवाब, बोलीं- मैं बहुत लोगों का खर्चा खुद उठाती हूं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nora Fatehi Reaction: नोरा ने अक्षय कुमार को दिया करारा जवाब, बोलीं- मैं बहुत लोगों का खर्चा खुद उठाती हूं
Sun, 07 Apr 2024 01:50 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:50 PM IST
सार
'मडगांव एक्सप्रेस' की सफलता के बाद नोरा फतेही के किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। इसी बीच अक्षय कुमार के एक बयान ने नोरा का दिल तोड़ दिया है। अक्षय ने नोरा के बारे में कुछ ऐसा कहा जिससे अभिनेत्री को काफी धक्का लगा है। इस पर नोरा ने अभिनेता को पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
नोरा फतेही, अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत डांस से शुरू की थी। अपने बोल्ड मूव्स के लिए फेमस नोरा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लोग उनकी डांसिंग स्किल्स के तो दीवाने थे ही, अब फिल्म में उनका लाजवाब अभिनय देखने के बाद फैंस उनके अभिनय के भी कायल हो गए हैं। नोरा की खूबसूरती और उनका डांसिंग स्टाइल उन्हें औरों से अलग बनाता है। नोरा की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं।
नोरा का फिल्मी करियर
नोरा ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने डांस नंबर्स से दर्शकों का दिल जीता है। नोरा ने 2018 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'दिलबर' गाने से की थी। इस गाने को यूट्यूब पर अबतक 1 बिलियन बार देखा जा चुका है। इतनी सफलता हासिल करने के बाद नोरा के पास रुपयों की कोई कमी नहीं है, लेकिन अभिनेत्री अपने खर्चों और रुपयों को लेकर बेहद सावधानी रखती हैं।
Rajesh Khanna: काका के लिए परवीन बाबी खूब बनीं साकी, राजेश खन्ना की शराब पीने की आदतों का दिलचस्प खुलासा
विज्ञापन
नोरा ने अक्षय को दिया करारा जवाब
अक्षय कुमार ने नोरा फतेही के बारें में कुछ ऐसा कहा जिससे अभिनेत्री को काफी बुरा लगा है। अक्षय ने कहा, ''नोरा अपने पैसों को लेकर काफी सजग हैं।'' इसके अलावा अक्षय ने नोरा को 'गुजराती' कहा। अक्षय की इस बात का जवाब देते हुए नोरा ने कहा, ''मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है। मैं सातों दिन और चौबीस घंटे काम करती हूं। मैं एक दिन में लगातार तीन शूट्स करती हूं। मैं लगातार घंटों काम करती हूं क्योंकि इसके पीछे कई सारी वजह है।'' आगे नोरा ने अक्षय के बारे में कहा, ''ऐसा ही कुछ मैंने अक्षय के बारे में भी सुना है। वह काफी मेहनती हैं। यह सभी कुछ वह पैसों के लिए ही तो करते हैं, जिसकी मैं बहुत इज्जत करती हूं।''
Kriti Sanon: स्टार किड्स को बेहतर भूमिकाएं मिलने से निराश महसूस करने लगी थीं कृति, अभिनेत्री ने किया खुलासा
नोरा किन-किन लोगों पर करती हैं खर्च
नोरा ने यह भी कहा, ''इसके पीछे वजह है मेरा पूरा परिवार। मैं अपने पूरे परिवार की देखभाल करती हूं। मेरे जीवन में कोई ऐसा खास व्यक्ति नहीं है जो मेरे खर्चों को उठाए, मेरे घर का बिल भरे और मेरे सपनों को पूरा करने में मेरी मदद करे। मुझे ही अकेले सबकुछ करना होता है। मुझे अपनी मां, अपने रिश्तेदारों और अपने दोस्तों का ख्याल रखना होता है।'' नोरा हाल ही में फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद से फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।