फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Madhubala biopic announced alia bhatt darling director jasmeet k reen will direct film based on actress life

Madhubala: मधुबाला की बायोपिक का एलान, आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' की निर्देशक जसमीत करेंगी फिल्म का निर्देशन

Fri, 15 Mar 2024 02:10 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 15 Mar 2024 02:10 PM IST
सार

निर्माताओं ने आज शुक्रवार को घोषणा कर दी कि हिंदी सिनेमा की महान अभिनेत्री मधुबाला के जीवन पर बनने वाली फिल्म पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
Madhubala biopic announced alia bhatt darling director jasmeet k reen will direct film based on actress life
मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कई महीनों से खबरें आ रही थीं कि हिंदी सिनेमा की महान अभिनेत्री मधुबाला के जीवन पर फिल्म बन रही है। अब आखिरकार निर्माताओं ने आज शुक्रवार, 15 मार्च को घोषणा कर दी कि मधुबाला के जीवन पर बनने वाली फिल्म पर काम चल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन जसमीत के रीन इस फिल्म का निर्देशन करेंगी। जसमीत के रीन ने इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' का निर्देशन किया था। यह घोषणा निर्माता सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस और ब्रूइंग थॉट्स प्राइवेट लिमिटेड ने की है। लिमिटेड फिल्म का सह-निर्माण मधुबाला की बहन मधुर बृज भूषण और अरविंद कुमार मालवीय ने मधुबाला वेंचर्स बैनर के माध्यम से किया है।

विज्ञापन


जल्द रिलीज होगी फिल्म
उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रोमांचक समाचार, हम शालीनता और प्रतिभा की प्रतीक महान मधुबाला के सम्मान में अपनी आगामी फिल्म की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित सितारों में से एक के महान आकर्षण और मनोरम कहानी को जानने के लिए तैयार हो जाइए। अपडेट के लिए बने रहें। मधुबाला पर बनी फिल्म जल्द आ रही है।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Sony Pictures Films India (@sonypicsfilmsin)

विज्ञापन
विज्ञापन

Kiran Rao: 'लगान' की शूटिंग के दौरान किरण को खुद पर हो रहा था संदेह, बोलीं- टोस्ट बनाने के लिए नहीं किया था...

अफवाहों का किया गया था खंडन
दरअसल, इससे पहले चर्चा उठी थी कि फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी अभिनेत्री मधुबाला पर फिल्म बना रहे हैं, जिसमें अभिनेत्री कृति सेनन को मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। हालांकि, अक्तूबर 2022 में मधुबाला की बहन मधुर बृज भूषण ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था कि किसी अन्य फिल्म पर काम चल रहा है और कहा था कि केवल एक मधुबाला की बायोपिक बनने जा रही है जो मेरे और मेरी टीम द्वारा समर्थित होगी।
Hanuman: ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार 'हनुमान', रिलीज में लगातार हो रही देरी पर निर्माताओं ने मांगी माफी

मधुबाला की फिल्में
अपने दो दशक लंबे करियर में मधुबाला ने लगभग 60 फिल्मों में काम किया और कहा जाता है कि वे अपने दौर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। 'वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा' कही जाने वाली मधुबाला को मिस्टर एंड मिसेज 55, हाफ टिकट, मुगल-ए-आजम, महल, बादल जैसी फिल्मों में उनकी खूबसूरती और काम के लिए जाना जाता था।
Amitabh Bachchan: कोकिलाबेन अस्पताल में हुई सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी, जानें अब कैसी है हालत?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed