फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Madhuri Dixit Sunil Shetty Dance Deewane will premiere on the 3rd February air Saturday Sunday on this time

Dance Deewane: इस दिन शुरू होगा 'डांस दीवाने', माधुरी दीक्षित के साथ जज की कुर्सी पर दिखाई देंगे सुनील शेट्टी

Sat, 27 Jan 2024 02:07 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 27 Jan 2024 02:07 PM IST
सार

'डांस दीवाने' का प्रीमियर 3 फरवरी 2024 को होगा। यह शो हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे कलर्स पर प्रसारित होगा। फिलहाल इस टाइम स्लॉट पर बिग बॉस का कब्जा है।

विज्ञापन
Madhuri Dixit Sunil Shetty Dance Deewane will premiere on the 3rd February air Saturday Sunday on this time
डांस दीवाने - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

'बिग बॉस 17' खत्म होने जा रहा है। इसके बाद इस शो की जगह 'डांस दीवाने' लेगा। 'डांस दीवाने' का प्रीमियर 3 फरवरी 2024 को होगा। यह शो हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे कलर्स पर प्रसारित होगा। फिलहाल इस टाइम स्लॉट पर बिग बॉस का कब्जा है। रियलिटी शो 'डांस दीवाने' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हर बार की तरह इस बार भी शो को अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जज करती हुई नजर आएंगी, लेकिन इस बार माधुरी के साथ जज की कुर्सी पर अभिनेता सुनील शेट्टी भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन


जज की कुर्सी पर नजर आएंगे सुनील शेट्टी

'डांस दीवाने' के पिछले सीजन में कंटेस्टेंट ने डांस का जबर्दस्त तड़का लगाया था। तीन जेनरेशन को एक साथ लाने वाले डांसिंग रिएलिटी शो के जजेस में इस बार बदलाव देखने को मिला है। क्योंकि इस बार धक-धक गर्ल के साथ शो को सुनील शेट्टी जज करते हुए दिखाई देंगे, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। दर्शक शो में सुनील को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। इस शो के जरिए सुनील शेट्टी अपने जज की पारी शुरू करेंगे। मंच और भी अधिक जीवंत होने वाला है क्योंकि देश की पसंदीदा लाफ्टर क्वीन भारती सिंह इस डांस शो को होस्ट करेंगी। 

विज्ञापन


'बड़े मियां छोटे मियां' के सेट पर 'खिलाड़ी' से भिड़े 'बाघी'
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील के साथ शो जज करने के लिए उत्सुक हैं माधुरी
माधुरी दीक्षित नेने ने शो के बारे में बात करते हुए कहा, 'डांस दीवाने के लिए जज की सीट पर लौटना एक परंपरा को फिर से देखने जैसा लगता है। यहां जीवन के सभी क्षेत्रों के डांसर, पीढ़ियों तक फैले हुए, डांस की कला का जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं। वर्षों से मैंने कई डांसर्स का मार्गदर्शन किया है, लेकिन इस सीजन में पहली बार मैं कला के प्रति उनके जुनून से एकजुट नृत्य परिवारों का हिस्सा बनूंगी। मैं एक्साइडेट हूं और सुनील शेट्टी के साथ इस सीजन को सह-जज करने के लिए बेहद उत्सुक हूं।' 

शो को लेकर क्या बोले सुनील शेट्टी
वहीं, सुनील शेट्टी ने कहा, 'मैं शो की अनुभवी जज और नृत्य की रानी माधुरी दीक्षित नेने के साथ पहली बार जज के रूप में डांस दीवाने का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। माधुरी और मुझे यकीन है कि इस सीजन की दीवानगी सबकी धड़कन जीत लेगी। प्रत्येक डांसर द्वारा इस मंच तक लाई गई प्रेरक यात्रा को देखना दिलचस्प होगा। मैं यहां सभी उम्र के डांसर्स को अपनी सीमा से आगे बढ़ने, अपनी कला में विश्वास करने और कलाकार के रूप में विकसित होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हूं। डांस की दीवानगी मैं भूल जाऊं ये हो नहीं सकता, और ये डांस की अनोखी फैमिली तुम भूल जाओ ये मैं होने नहीं दूंगा।' 

Ilaiyaraaja: पिता इलैयाराजा को फफकता छोड़ गईं भवतारिणी, संगीतकार ने बेटी के साथ साझा की पुरानी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed