फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Madhuri dixit visits in podcast of dr nene and tells about her family and social

Madhuri Dixit: किस तरह भारत से यूके और फिर अमेरिका पहुंचे डॉक्टर नेने, माधुरी के पति ने सुनाई अपनी कहानी

Sat, 29 Mar 2025 12:53 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 29 Mar 2025 12:53 PM IST
सार

Madhuri Dixit: धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित हाल ही में अपने पति डॉ. नेने के पॉडकास्ट में पहुंची, जहां उन्होंने भारत देश और समाज को लेकर बात की। साथ ही अभिनेत्री के पति ने भी बताई अपने संघर्ष की कहानी। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन
Madhuri dixit visits in podcast of dr nene and tells about her family and social
माधुरी दीक्षित और डॉ. नेने - फोटो : इंस्टाग्राम- @madhuridixitnene

विस्तार

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने भारत देश के अनुभवों को साझा किया। साथ ही डॉ. नेने ने कहा कि उनके बच्चों को उनसे ज्यादा सुविधाएं मिली हैं। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि वह कौन हैं। अभिनेत्री ने भी बदलती दुनिया का किया जिक्र। आइए जानते हैं कि आखिर अभिनेत्री ने क्या कहा।

विज्ञापन

आपको अपने मूल को स्वीकारना होगा 
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. नेने के पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने परिवार, समाज के बारे में बात की। इसके अलावा उनके पति ने भी इसपर अपने विचार प्रकट किए। अभिनेत्री के पति ने अपने दोनों बेटों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें अपने माता-पिता की तुलना में अधिक सुविधाएं मिली है। इसबात पर उनके बेटे रयान ने कहा कि कुछ कमजोरियां हैं,  फिर डॉ. नेने ने जवाब में कहा आपको यह स्वीकार करने से कभी नहीं डरना चाहिए कि आप कौन हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सारी चीचें सबके लिए हैं और आपको इसे मानवता को वापस देना चाहिए। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Mouni Roy: मौनी रॉय का नया लुक देख नेटिजन्स हैरान, बोले- फिर से चेहरा बदलवा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते भारत की सुनाई कहानी
अभिनेत्री से समाज के बारे में बात करने के दौरान डॉ. नेने ने बताया कि आज समाज बहुत विकसित हो चुका है। उन्होंने बताया कि 1970 के दशक में उनके माता-पिता अमेरिका चले गए थे, लेकिन उन्हें भारत की बहुत याद आती थी। माधुरी के पति ने आगे कहा कि पहले ज्यादातर सामान वह बाहर से मंगाते थे, लेकिन अब भारत आत्मनिर्भर है, वह खुद निर्माण करता है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वे पहले भारत से ब्रिटेन गए और फिर अमेरिका पहुंचे और वहां के नागरिक बनें। पॉडकास्ट में दोनों ने कई मुद्दे पर बात की। 


यह खबर भी पढ़ें: Hollywood: 'जेम्स बॉन्ड' के बाद अब 'डंबलडोर' बनाना चाहता है ये हॉलीवुड स्टार, अभिनेता ने कही दिल की बात

माधुरी दीक्षित का वर्कफ्रंट
माधुरी दीक्षित धक-धक गर्ल से मशहूर हैं। उन्होंने अपने करियर में शानदार फिल्में की हैं, जैसे 'दिल तो पागल है', 'हम आपके हैं कौन', 'देवदास' आदि। आखिरी बार माधुरी 'भूल भूलैया 3' में नजर आईं थीं। साथ ही आपको बतात चलें कि माधुरी दीक्षित के पति डॉ.  श्रीराम माधव नेने हैं और उनके दो बेटे हैं अरिन और रयान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed