फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Madhuri Dixit Was not First Choice For Anil Kapoor Blockbuster Beta Sridevi rejected this Film Offer Reports

Beta: 'बेटा' के लिए पहली पसंद नहीं थीं माधुरी दीक्षित? इस सुपरस्टार अभिनेत्री ने ठुकरा दिया था फिल्म का ऑफर

Wed, 31 Jul 2024 01:07 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 31 Jul 2024 01:07 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में इस फिल्म का निर्माण बोनी कपूर कर रहे थे। उन्होंने इस फिल्म के लिए उस समय की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी से इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने को कहा था।

विज्ञापन
Madhuri Dixit Was not First Choice For Anil Kapoor Blockbuster Beta Sridevi rejected this Film Offer Reports
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित (बेटा) - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म बेटा दर्शकों को आज भी बेहद पसंद है। साल 1992 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट सबित हुई थी। बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में से एक बेटा ने माधुरी को रातों-रात सनसनी बना दिया था। फिल्म में उनका धक-धक करने लगा क्लासिक कल्ट बनकर उभरा था। इस गानों में माधुरी के डांस मुव्स से लेकर उनके लुक तक दर्शकों को खूब आकर्षित किया था। मगर क्या आपको पता है कि माधुरी दीक्षित इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं।

विज्ञापन

श्रीदेवी को ऑफर हुई थी फिल्म

इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'बेटा' 90 के दशक की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को इंडस्ट्री में पहचान दिलाने में मदद की थी। इसी फिल्म के गाने से माधुरी को 'धक-धक गर्ल' का टैग मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में इस फिल्म का निर्माण बोनी कपूर कर रहे थे। उन्होंने इस फिल्म के लिए उस समय की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी से इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने को कहा था। मगर किसी कारणवश अभिनेत्री ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। 

विज्ञापन


Salman Khan: सलमान खान ने सूरज बड़जात्या के साथ स्क्रिप्ट की फाइनल, 2025 में होगी शूटिंग शुरू!

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अभिनेत्रियों ने ठुकराई थी बेटा

इसके बाद जब इंद्र कुमार ने तमिल फिल्म के रीमेक अधिकार खरीदे, तो उन्होंने मुख्य भूमिका के लिए अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को चुना था। वहीं, फिल्म में नकारात्मक किरदार निभाने के लिए उन्होंने पहले वहीदा रहमान, शर्मिला टैगोर और माला सिन्हा जैसी मशहूर अभिनेत्रियों से संपर्क किया। मगर उन्होंने फिल्म में खून-खराबे को देखते हुए ठुकरा दिया था। इसके बाद इंद्र कुमार ने इस रोल के लिए अपनी अरुणा ईरानी से संपर्क किया, वो इसे करने के लिए तैयार हो गईं। ये उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई।


फिल्म ने किया था इतने करोड़ का कलेक्शन

इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म बेटा 3 अप्रैल, 1992 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरुणा ईरानी और अनुपम खेर जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 23.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म 1987 में भाग्यराज निर्देशन में बनी तमिल फिल्म एंगा चिन्ना रासा की रीमेक है। 

Pax Jolie-Pitt Accident: हादसे का शिकार हुए ब्रैड पिट-एंजेलीना जोली के बेटे पैक्स, लोगों को लगा था मर चुके हैं  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed