फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gufi Paintal Passed Away: नहीं रहे महाभारत के 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 05 Jun 2023 11:08 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 05 Jun 2023 11:08 AM IST
सार

महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल अस्पताल में भर्ती थे। गूफी पेंटल का निधन हो गया है और उनका अंतिम संस्कार शांम के चार बजे होगा

विज्ञापन
Gufi Paintal Death News: Mahabharat Shakuni Mama Actor Gufi Paintal Passed Away At The Age Of 78
गूफी पेंटल - फोटो : सोशल मीडिया

महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल अस्पताल में भर्ती थे। कहा जा रहा था कि उनकी हालत बेहद गंभीर थी। जानी -मानी अभिनेत्री टीना घई ने इस बात की पुष्टि भी की थी, लेकिन अब पूरे सिनेमा जगत में शोक का माहौल पसर गया है क्योंकि अभिनेता  गूफी पेंटल हमारे बीच नहीं रहे। आज ही अभिनेता का निधन हो गया और इसी के साथ एक और दिग्गज कलाकार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता का पार्थिव शरीर अस्पताल से घर ले आया गया है, जिसके बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की जाएगी।

Gufi Paintal Death News: Mahabharat Shakuni Mama Actor Gufi Paintal Passed Away At The Age Of 78
गूफी पेंटल - फोटो : सोशल मीडिया

बीआर चोपड़ा के मशहूर ऐतिहासिक शो 'महाभारत' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस शो के हर किरदार ने फैंस के दिल में अपनी बेहद अहम जगह बनाई थी। इन कलाकारों में गूफी पेंटल का नाम भी शामिल है। गूफी पेंटल ने शो में शकुनि मामा का किरदार निभाया था। आज भी जब भी शकुनि मामा के अभिनय की बात की जाती है, उसमें  गूफी पेंटल का नाम जरूर लिया जाता है, लेकिन अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा है कि अब अभिनेता हमारे बीच नहीं रहे।

Gufi Paintal Death News: Mahabharat Shakuni Mama Actor Gufi Paintal Passed Away At The Age Of 78
गूफी पेंटल - फोटो : सोशल मीडिया
 पिछले काफी टाइम से उनकी सेहत खराब चल रही थी। अब इसी बीच गूफी पेंटल के भतीजे हितेन ने एक मीडिया संस्थान को जानकारी देते हुए बताया कि उम्र संबंधी कई बीमारियों जूझ रहे गूफी पेंटल का हृदय गति रुक जाने से हुआ निधन हुआ है। अब यह खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस समेत सिनेमा जगत के कई सितारे अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gufi Paintal Death News: Mahabharat Shakuni Mama Actor Gufi Paintal Passed Away At The Age Of 78
गूफी पेंटल - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार शाम को चार बजे किया जाएगा। उम्मीद है कि सिनेमा जगत के कई दिग्गज और बड़े सितारे उनकी इस अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। गूफी के जाने से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

विज्ञापन
Gufi Paintal Death News: Mahabharat Shakuni Mama Actor Gufi Paintal Passed Away At The Age Of 78
गूफी पेंटल - फोटो : सोशल मीडिया

गूफी के करियर की बात करें तो एक्टर 1980 के दशक में हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ टीवी धारावाहिकों में नजर आए थे। बता दें कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वो इंजीनियर थे। गूफी को पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत से मिली। इस शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed