फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   makers announce Hrithik Roshan and Deepika Padukone starrer Fighter trailer released date know details

Fighter: पांच योद्धाओं से सजी फाइटर के नए पोस्टर को मिल रहा प्यार, अनिल-करण के लुक ने लूटी वाहवाही

Sat, 13 Jan 2024 05:32 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 05:32 PM IST
सार

ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'फाइटर' का एक नया पोस्टर भी साझा किया, जिसके बैकग्राउंड में 'सुजलाम सुफलाम' गाना बज रहा है।

विज्ञापन
makers announce Hrithik Roshan and Deepika Padukone starrer Fighter trailer released date know details
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। वहीं, फिल्म के ट्रेलर का भी दर्शकों बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसको देखते हुए मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय नजर आ रहे है। 
विज्ञापन

फिल्म का नया पोस्टर रिलीज
 ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर का ट्रेलर 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाएगा। शनिवार को फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक नया पोस्टर भी साझा किया, जिसके बैकग्राउंड में 'सुजलाम सुफलाम' गाना बज रहा है। इस नए पोस्टर में ऋतिक-दीपिका के अलावा अनिल और करण के लुक को भी फैंस काफी पसदं कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

वायुसेना के अधिकारियों के साहस को सलाम है 'फाइटर'
गौरतलब है कि 'फाइटर' को भारत की सबसे बड़ी एरियल-एक्शन ड्रामा कहा जा रहा है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद अपनी फिल्म पठान के ठीक एक साल बाद फाइटर से वापसी कर रहे हैं। 'पठान' में भी दीपिका पादुकोण लीड रोल में थी। कहा जा रहा है कि 'फाइटर' एक पावर पैक एक्शन ड्रामा है, जो भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के साहस को सलाम करती है। इस फिल्म को भारतीय लड़ाकू विमानों के साथ भारतीय वायु सेना के अड्डों पर शूट किया गया है।
विक्रांत के स्टारडम से अनजान थे विधु चोपड़ा? प्रशंसकों की भीड़ देख बोले, 'तू तो स्टार निकला यार'!
 
विज्ञापन

फिल्म के मुख्य किरदार
फिल्म में ऋतिक स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी की भूमिका में हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ मिन्नी का किरदार निभा रही है। इन दोनों सुपरस्टार के अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जो ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी के किरदार में नजर आएंगे। 
Rupali Ganguly: 'आलोचना करते वक्त गरिमा बनाए रखें', रुपाली ने अनुपमा कास्ट की ट्रोलिंग पर दिया मुंह तोड़ जवाब

ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'फाइटर' का एक नया पोस्टर भी साझा किया, जिसके बैकग्राउंड में 'सुजलाम सुफलाम' गाना बज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed