फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Makers Reveals The First Look Of Arjun Rampal From Dhurandhar Trailer Release On 12th November At 12PM

मौत का दूत बनकर आए अर्जुन रामपाल, ‘धुरंधर’ से मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक; बताया कब आएगा फिल्म का ट्रेलर

Sat, 08 Nov 2025 01:42 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 08 Nov 2025 01:42 PM IST
सार

Arjun Rampal First Look: ‘धुरंधर’ की दुनिया से आज पहला पोस्टर सामने आया है। मेकर्स ने अर्जुन रामपाल का फर्स्ट लुक जारी किया है। जानिए किस अंदाज में नजर आए अर्जुन रामपाल…

विज्ञापन
Makers Reveals The First Look Of Arjun Rampal From Dhurandhar Trailer Release On 12th November At 12PM
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@ranveersingh

विस्तार

रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। मेकर्स ने फिल्म से अर्जुन रामपाल का फर्स्ट लुक जारी किया है। इस फर्स्ट लुक में अर्जुन रामपाल काफी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

दमदार लुक में दिखे अर्जुन रामपाल
मेकर्स ने अर्जुन रामपाल का जो लुक रिवील किया है, उसमें वो छोटे बाल और बड़ी दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे हैं। आंखों पर ब्लैक चश्मा लगाए और हाथों में सिगरेट लिए अर्जुन रामपाल काफी खतरनाक लग रहे हैं। उनके इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्हें मौत का दूत बताया गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की डेट भी जारी कर दी है। मेकर्स ने बताया है कि धुरंधर का ट्रेलर अब से चार दिन बाद यानी 12 नवंबर को 12 बजकर 12 मिनट पर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


 

Makers Reveals The First Look Of Arjun Rampal From Dhurandhar Trailer Release On 12th November At 12PM
धुरंधर - फोटो : एक्स
पिछले महीने जारी हुआ था टाइटल ट्रैक
पिछले महीने ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था। इसमें रणवीर सिंह का दमदार अंदाज देखने को मिला था। इससे पहले जुलाई के महीने में फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जारी किया गया था। इसमें पूरी कास्ट की एक झलक देखने को मिली थी।

5 दिसंबर को रिलीज होगी ‘धुरंधर’
आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘धुरंधर’ में एक भारी भरकम स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा कुछ तो सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed