सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj Bajpayee recalls a 26 year old incident with Amitabh Bachchan that shocked him

'अमिताभ बच्चन ने मुझे लगभग मार दिया था', मनोज बाजपेयी ने सुनाया 26 साल पहले का मजेदार किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 22 Nov 2025 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक किस्सा सुनाया, जो काफी हैरान करने वाला है।

Manoj Bajpayee recalls a 26 year old incident with Amitabh Bachchan that shocked him
मनोज बाजपेयी, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के साथ एक मजेदार लेकिन डरावना वाकया शेयर किया है। उन्होंने 26 साल पहले की एक घटना को याद किया जिसमें अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक स्टंट करने के लिए मनाया। इसमें मनोज बाजपेयी की जान जा सकती थी।

निर्देशक ने मनोज बाजपेयी को स्टंट करने को कहा
अमिताभ बच्चन ने मनोज बाजपेयी को ऊंचाई से जुड़ा एक स्टंट करने को कहा था। मनोज बाजपेयी ने बताया 'एक बार अमिताभ बच्चन ने मुझे लगभग जान से मार दिया था। मुझे चक्कर आता है। उस वक्त मैं एक फिल्म में काम कर रहा था। फिल्म के एक्शन डायरेक्टर ने मुझे झरने से कूदने को कहा, जो लगभग 150-200 फीट ऊंचा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Manoj Bajpayee recalls a 26 year old incident with Amitabh Bachchan that shocked him
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स
अमिताभ बच्चन ने मनोज बाजपेयी को मनाया
मनोज बाजपेयी ने आगे बताया 'मैंने इतनी ऊंचाई से कूदने से मना कर दिया। मैंने कहा, मैं मर जाउंगा या मुझे हार्ट अटैक आ जाएगा। इस काम को करने के लिए मुझे कोई नहीं मना सका। इसके बाद सब लोग अमिताभ बच्चन के पास गए।' मनोज बाजपेयी ने बताया 'अमिताभ बच्चन ने मुझसे कहा, देखो मनोज मैं यहां हूं, हम सिर्फ 50 फीट ऊपर जाएंगे। ज्यादा ऊपर जाने से खतरा हो सकता है। उन्होंने हम पर भरोसा किया है। पीछे मत हटो'
विज्ञापन

Manoj Bajpayee recalls a 26 year old incident with Amitabh Bachchan that shocked him
'द फैमिली मैन 3' - फोटो : वीडियो ग्रैब
मनोज बाजपेयी का किस्सा सुन कर सभी लोग हंस पड़े 
मनोज बाजपेयी ने आगे बताया कि उन्होंने यह स्टंट करने से दोबारा मना कर दिया। इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा 'सुनो अगर तुम्हें कुछ होता है तो जया बच्चन से मेरी शिकायत कर देना। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं।' मनोज बाजपेयी का यह वाकया सुन कर शो में मौजूद सभी लोग हंसने लगे। 

21 नवंबर को रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की सीरीज
मनोज बाजपेयी की अदाकारी वाली वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3' 21 नवंबर को रिलीज हुई। इसमें जयदीप अहलावत, निमरत कौर, प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर, दर्शन कुमार, वेदांत सिन्हा और श्रेया धनवंतरी जैसे कलाकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed