सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Metro In Dino Actress Sara Ali Khan Seen In Laughter Chef 2 Karan Kundrra Troll Her Cooking Skills

Sara Ali Khan: इस काम में फिसड्डी साबित हुईं सारा, करण कुंद्रा ने मुंह पर ही एक्ट्रेस को कर दिया ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 23 Jun 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
सार

हाल ही में करण कुंद्रा ने सारा अली खान के मुंह पर ही उन्हें ट्रोल कर दिया। दरअसल, एक सामान्य सी लाइफ स्किल सारा को नहीं आती है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला? 

Metro In Dino Actress Sara Ali Khan Seen In Laughter Chef 2 Karan Kundrra Troll Her Cooking Skills
सारा अली खान और करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
विज्ञापन

विस्तार

सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में एक टीवी शो में वह करण कुंद्रा का साथ एक खास काम में देती नजर आईं। लेकिन इस काम में वह बिल्कुल फिसड्डी साबित हुईं। इस वजह से करण कुंद्रा ने सारा अली खान को ट्रोल भी कर दिया। 

Trending Videos


इस शो में पहुंची सारा अली खान 
अपनी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के प्रमोशन के लिए सारा अली खान टीवी रियालिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में पहुंचीं। सारा के साथ फिल्म की बाकी स्टार कास्ट भी मौजूद थी। सारा अली खान को एक कुकिंग टास्क में टीवी एक्टर करण कुंद्रा का साथ देना था। जब कुकिंग की बारी आई तो सारा को कुकिंग की ज्यादा जानकारी नहीं थी। वह बेसन देखती कहती हैं, ‘इसका फेसपैक बना सकते हैं?’ बाद में करण कहते हैं, ‘अच्छा किया सारा तुमने एक्टिंग को करियर चुना।’ इस पर सारा कहती हैं, ‘ऐसा मत बोलो इमेज खराब हो जाएगी।’ ऐसा ही मस्ती-मजाक ‘मेट्रो इन दिनों’ की टीम ‘लाफ्टर शेफ 2’ में करती नजर आई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)




निया ने भी आदित्य रॉय कपूर को नकारा दिया
शो में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा के साथ फिल्म एक्टर आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी बनाने की बात हुई। इस पर उन्होंने कहा, ‘वह हैंडसम हैं लेकिन कुकिंग नहीं आती तो क्या मैं उनका अचार डालूंगी।’ इस पर आदित्य रॉय कपूर हंसने लगे। 

 

ये खबर भी पढ़ें: Video Viral: मूवी नाइट पर साथ दिखे इब्राहिम और पलक तिवारी, भाई को चिढ़ातीं दिखीं सारा अली खान 

इस साल इन फिल्मों में आएंगी नजर
सारा अली खान फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में एक लव स्टोरी का हिस्सा है। फिल्म में कई जोड़ियों की लव स्टोरी चलती है। इस फिल्म के अलावा एक अनाम मूवी भी सारा अली खान कर रही हैं, इसकी शूटिंग भी वह कर रही हैं।   


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed