{"_id":"6682f9a28345f55dfb0bfdf3","slug":"mirzapur-3-star-pankaj-tripathi-aka-kaleen-bhaiyaa-profile-click-here-to-know-unknown-facts-about-his-career-2024-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pankaj Tripathi: 'मिर्जापुर 3' में घायल शेर बनकर लौटे हैं 'कालीन भैया', जानिए कैसे बने पंकज हीरो से डॉन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pankaj Tripathi: 'मिर्जापुर 3' में घायल शेर बनकर लौटे हैं 'कालीन भैया', जानिए कैसे बने पंकज हीरो से डॉन
Tue, 02 Jul 2024 12:48 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Tue, 02 Jul 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के शानदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक अपने अभिनय का सिक्का जमाया है। फिल्मों के अलावा पंकज त्रिपाठी को जिस एक शो ने स्टार बनाया है उस शो का नाम 'मिर्जापुर' है। यह शो 5 जुलाई को अपने नए सीजन के साथ लौट रहा है। आइए 'मिर्जापुर 3' के आने से पहले आपको पंकज त्रिपाठी के बारे में कुछ खास बात बताते हैं --
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम
पंकज त्रिपाठी जब भी किसी किरदार को निभाते हैं वे उसी रंग में रंग जाते हैं। 'मिर्जापुर' में कालीन भैया के किरदार में नजर आते हैं। इस किरदार ने उन्हें अभिनेता से रातों-रात स्टार बना दिया। सीजन एक से ही दर्शक उनके इस नए रोल के दीवाने हो गए थे।
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम
पंकज त्रिपाठी को लोग आज भी उनकी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में निभाए गए नाम सुल्तान कुरैशी के रूप में याद करते हैं। ये उनके अभिनय का ही कमाल है कि वे जिस भी किरदार को निभाते हैं उसे कालजयी बना देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम
पंकज त्रिपाठी आज चाहे कितने ही बड़े स्टार क्यों नहीं बन गए हों, लेकिन वे अब भी अपनी मिट्टी से जुड़े हुए हैं। अभिनेता अक्सर अपने इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते नजर आते हैं। बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक किरदार देने वाले पंकज त्रिपाठी अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत के अलावा अपनी पत्नी को भी देते हैं। हाल ही में वे अटल बिहारी की भूमिका भी बड़े पर्दे पर निभाते नजर आए थे।
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम
पंकज त्रिपाठी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे जितनी खूबसूरती से हीरो की भूमिका निभा लेते हैं, उतनी ही सुंदरता से वे विलेन भी बन जाते हैं। 'मिर्जापुर' में वे डॉन की भूमिका निभा रहे हैं। दर्शकों को उनका कालीन भैया वला यह रूप बेहद पसंद है। 'मिर्जापुर' के नए सीजन में वे पहले से ज्यादा खूंखार और भयवाह रूप में दिखने वाले हैं। दर्शकों में अभी से ही इस सीरीज को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।