Uorfi Javed: उर्फी जावेद ने अपनी क्रिएटिविटी से एक बार फिर जीता दिल; 'बबल गर्ल' बनकर आईं नजर; वीडियो वायरल
Uorfi Javed Video: उर्फी जावेद अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अपनी ड्रेस वे खुद डिजाइन करती हैं और हर बार अपने आइडिया से लोगों को दंग कर देती हैं। एक बार फिर उर्फी का अलहदा अंदाज देखने को मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उर्फी जावेद ने अभिनय के मामले में तो कुछ खास कमाल नहीं किया। मगर, फैशन इंडस्ट्री में उन्होंने मानो हलचल मचा दी है। अपने क्रिएटिव आइडिया से वे अच्छे-अच्छे फैशन डिजाइनर्स को मात देती दिखती हैं। सेफ्टी पिन से लेकर, ब्लेड, प्लास्टिक की बोतल और यहां तक कि अखबारों से भी उन्होंने मनमोहक ड्रेस बनाकर तारीफ बटोरी हैं। एक बार फिर वे स्टाइलिश ड्रेस में नजर आई हैं।
'बबल गर्ल' बनकर आईं
उर्फी जावेद इस बार एकदम हटकर आइडिया लेकर आई हैं। उनकी यह ड्रेस एकदम अलग है। वे बबल गर्ल बनकर आई हैं। वे लाइट पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी ड्रेस से बबल्स उड़ रहे हैं। उर्फी जावेद ने पर्ल ईयररिंग्स के साथ लुक कंपलीट किया है। उनकी इस ड्रेस पर लोगों की नजरें ठहर गई हैं।
कान फेस्टिवल वाले सीखें
उर्फी जावेद की इस ड्रेस पर नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'उर्फी की क्रिएटिविटी लेवल की कोई तुलना नहीं है'। एक यूजर ने लिखा, 'कान फिल्म फेस्टिवल में जाने वाले लोगों को यहां से सीखना चाहिए'। एक यूजर ने लिखा, 'उर्फी के पास आइडियाज का भंडार है'। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'बेहद खूबसूरत ड्रेस तैयार की है उर्फी ने'।
इंटरनेट सेंसेशन हैं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद इंटरनेट सेंसेशन हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर ही उन्हें पांच मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वे अपने अतरंगी फैशन के लिए जानी जाती हैं। उर्फी जावेद ने कई टीवी शो में काम किया है। वे 'बड़े भैया की दुल्हनिया', 'मेरी दुर्गा' और 'बेपन्नाह' जैसे कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा 'बिग बॉस ओटीटी (सीजन 1)' में भी उर्फी हिस्सा ले चुकी हैं।