फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Model Recreate Priyanka Chopra Varanasi Film Event Look Actress Praise Her

डस्की मॉडल ने देसी गर्ल का ‘वाराणसी’ इवेंट लुक किया रिक्रिएट, प्रियंका ने दिया रिएक्शन; यूजर्स ने की तारीफ

Sat, 22 Nov 2025 01:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 22 Nov 2025 01:47 PM IST
सार

Model Recreate Priyanka Chopra Varanasi Film Event Look: पिछले दिनों एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से जुड़ा एक ग्रैंड इवेंट हुआ। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा का ट्रेडिशनल लुक काफी वायरल रहा। हाल ही में इसी लुक को एक माॅडल ने रिक्रिएट किया। जिस पर प्रियंका चोपड़ा ने रिएक्शन दिया।

विज्ञापन
Model Recreate Priyanka Chopra Varanasi Film Event Look Actress Praise Her
डस्की माॅडल ने रिक्रिएट किया प्रियंका का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@parideewanmua

विस्तार

पिछले दिनों फिल्म ‘वाराणसी’ के इवेंट में प्रियंका चोपड़ा आइवरी कलर का खूबसूरत लहंगा पहने नजर आईं। देसी गर्ल के इस लुक की कई दिनों तक चर्चा रही। हाल ही में एक डस्की मॉडल ने एक्ट्रेस का वही लुक रिक्रिएट किया। वीडियो में वह अपने डस्की कलर पर बात करती भी दिखीं। इस वीडियो और मॉडल के लुक पर प्रियंका चोपड़ा ने भी रिएक्शन दिखाया है। मॉडल को मोटिवेट किया है। 

विज्ञापन


मॉडल बाेलीं- प्रियंका चोपड़ा जैसा लुक चाहिए 
वायरल वीडियो में डस्की मॉडल ने कहा कि उसे प्रियंका चोपड़ा का ‘वारणसी’ फिल्म इवेंट वाला लुक चाहिए था। आगे वह कहती हैं कि मेरा कलर डस्की है लेकिन मुझे अपना रंग पसंद है। प्रियंका का स्किन कलर देखो कितना सुंदर है। उन्हें भी तो निक जोनस मिले हैं। आखिर में जब माॅडल का मेकअप किया जाता है तो वह काफी सुंदर दिखती हैं। ‘वारणसी’ फिल्म इवेंट में जिस तरह प्रियंका नजर आ रही थीं, वैसी ही यह मॉडल भी दिखाई देती हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pari Deewan MUA💄❤️ (@parideewanmua)




प्रियंका ने मॉडल की ब्यूटी पर क्या कहा? 
मॉडल के वायरल वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट किया, उसकी ब्यूटी और लुक को एप्रीशिएट किया। प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट में लिखा, ‘तुम्हारा कलर भी बेहद खूबसूरत है और तुम भी।आप जैसी हैं, वैसी ही खूबसूरत हैं।’ आगे देसी गर्ल ने हार्ट और स्माइली वाला इमोजी शेयर किया। यूजर्स को भी प्रियंका चोपड़ा का कमेंट देखकर हैरानी हुई। यूजर्स ने भी माॅडल के लुक, ब्यूटी को सराहा। 



ये खबर भी पढ़ें: बेबी नीर के लिए प्रियंका की बेटी ने भेजा स्पेशल गिफ्ट, परिणीति बोलीं- 'थैंक्यू मालती दीदी'



कब रिलीज होगी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘वाराणसी’

प्रियंका चोपड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में वह व्यस्त रहती हैं। पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' को लेकर भी चर्चा में हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed