फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mom to be Deepika Padukone Out Her Due Date Video of Her Baby Bump Goes Viral seen in Sigham Again kalki 2?

Deepika Padukone: जल्द ही दीपिका पादुकोण के घर गूंजेगी बच्चे की किलकारी, न्यू मम्मी के चेहरे का ग्लो आया नजर

Mon, 19 Aug 2024 10:01 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 19 Aug 2024 10:01 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी डिलीवरी डेट से पहले मुंबई में नजर आईं। इस दौरान दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आया। उनके चेहरे का ग्लो देखकर प्रशंसक कह रहे हैं सुभान अल्लाह।
 

विज्ञापन
Mom to be Deepika Padukone Out Her Due Date Video of Her Baby Bump Goes Viral seen in Sigham Again kalki 2?
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभीनेत्री हैं। उनकी एक झलक पाने को उनके प्रशंसक बेकरार रहते हैं। वहीं अब जब दीपिका जल्द ही मां बनने वाली हैं, तो उनके प्रशंसकों को उनके आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार है। वहीं रविवार रात को मुंबई में दीपिका जब घूमती नजर आईं, तो उनके चेहरे पर प्रेननेंसी ग्लो साफ नजर आया, जिसे देखकर प्रशंसक बेहद खुश हैं। रणवीर सिंह के साथ अपने पहले बच्चे का जल्द ही स्वागत करने वाली दीपिका ने पहले ही खुलासा कर दिया था कि वह सितंबर में अपने बच्चे को जन्म देंगी। 
विज्ञापन


दीपिका का वायरल वीडियो
दीपिका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका अपनी टीम के साथ कार की ओर जा रही है। दीपिका इस दौरान बेहद ही खूबसूरत दिख रही थीं, उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। वह पहले भी कहीं ज्यादा खूबसूरत दिख रही थीं। इस दौरान दीपिका ने सफेद सूट पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद सुंदर दिख रही थीं। उन्होंने अपने बालों को बांधा हुआ था साथ ही इस दौरान दीपिका हील्स की जगह फ्लैट्स पहने नजर आईं। आप भी देखिए दीपिका का यह नया लुक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)




बच्चे के जन्म के बाद कुछ समय के लिए फिल्मों से रहेंगी दूर
दीपिका ने इस साल फरवरी में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करके इसका खुलासा किया था कि वह और रणवीर सिंह माता-पिता बनने वाले हैं। उसी पोस्ट में दीपिका ने यह भी बताया कि इस साल सितंबर में उनके बच्चे का जन्म होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चे के जन्म के बाद दीपिका सिर्फ अपने बच्चे पर ध्यान देने वाली हैं यही वजह है कि उन्होंने फिल्म 'द व्हाइट लोटस' के तीसरे सीजन को भी ठुकरा दिया है। 

दीपिका की आने वाली फिल्में
काम की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक गर्भवती महिला का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया था। दीपिका इस फिल्म के दूसरे भाग यानी 'कल्कि 2898 एडी' में भी नजर आ सकती हैं। वहीं दीपिका निर्देशक रोहित शेट्टी की आगामी कॉप यूनिवर्स की फ्रैंचाइजी 'सिंघम अगेन' में शक्ति शेट्टी के किरदार में नजर आएंगी।
Aamir Khan: 'गजनी' के बाद अब एक बार फिर से आमिर खान ने साउथ निर्देशक के साथ मिलाया हाथ! शाहरुख-सलमान भी....

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed