{"_id":"5c248a4ebdec223c6d213e26","slug":"ak-ladki-ko-dekha-to-aisa-laga-movie-trailer-digital-review","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Trailer Review : राजकुमार और सोनम के टैलेंट की औसत झांकी","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
Trailer Review : राजकुमार और सोनम के टैलेंट की औसत झांकी
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू – एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा (ट्रेलर)
कलाकार – अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला। निर्देशक – शेली चोपड़ा धर
बैनर – विधु विनोद चोपड़ा फिल्मस व फॉक्स स्टार स्टूडियोज
संजय लीला भंसाली और विधु विनोद चोपड़ा का कनेक्शन नई पीढ़ी के फिल्म दर्शकों को कम ही पता होगा। 90 के दशक में रिलीज हुई फिल्म 1942 ए लव स्टोरी की राइटिंग टीम में तो संजय शामिल थे ही, इस फिल्म के गाने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में भंसाली ने अपने भीतर छुपे निर्देशक की पहली झलक भी दर्शकों को दिखा दी थी। अब इसी गाने के बोल पर विधु विनोद चोपड़ा ने पूरी फिल्म बना दी है और निर्देशन सौंपा है अपनी बहन शेली चोपड़ा को।
अनिल कपूर के करियर के कल्ट गाने को उसी नाम से बनी फिल्म में अपनी बेटी के साथ देखना सुखद एहसास है। ट्रेलर के जरिए निर्देशक ने फिल्म की पूरी कहानी की झांकी पेश करने की कोशिश की है। पंजाबी परिवार की एक बेटी की शादी को लेकर बुने गए ताने बाने का क्लाइमेक्स है, पिता का बेटी से उम्मीदों पर खरा न उतर पाने की बात कहना है और बेटी का पलट कर जवाब देना कि एक बेटी की उम्मीदों पर तो उसका पिता भी खरा नहीं उतर पाया। राजकुमार राव ने स्त्री से सौ करोड़ी क्लब में एंट्री जरूर कर ली है लेकिन उनके पांव फन्ने खां में डगमगा चुके हैं। सोनम और राजकुमार दोनों के लिए ये फिल्म कसौटी का पत्थर साबित होने वाली है।
Trending Videos

ये ट्रेलर से साफ नहीं हो पाता
निर्देशन के तौर पर शेली अपने भाई से कितना सीख पाई हैं, ये ट्रेलर से साफ नहीं हो पाता। दो मिनट 34 मिनट के ट्रेलर में फिल्म के ज्यादा से ज्यादा महत्वपूर्ण दृश्यों को समेट लेने की कोशिश से ये उतना असरदार नहीं हो पाया है जितना आमतौर पर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्मों के ट्रेलर होते रहे हैं।
ट्रेलर लिंक
ट्रेलर लिंक