सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Inspector Avinash season 2 web series review and rating in hindi randeep hooda urvashi rautela

Inspector Avinash 2 review: रणदीप ने फूंकी जान, जानें अच्छी शुरुआत के बाद कहां कमजोर पड़ी ‘इंस्पेक्टर अविनाश’?

Goudhuli Shrivastava गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Fri, 15 May 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Inspector Avinash Season 2 Web Series Review in Hindi: रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ का सीजन 2 रिलीज हो चुकी है। इस रिव्यू में जानिए कहां मिली इस सीरीज को गति और कहां खत्म हुआ इसकी कहानी का ईधन…
 

Inspector Avinash season 2 web series review and rating in hindi randeep hooda urvashi rautela
इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Movie Review
इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 
कलाकार
रणदीप हुड्डा , उर्वशी रौतेला , अमित सियाल , अभिमन्यु सिंह और रजनीश दुग्गल
लेखक
नीरज पाठक और संजय मासूम
निर्देशक
नीरज पाठक
निर्माता
ज्याेति देशपांडे और नीरज पाठक
रिलीज
15 मई 2026
रेटिंग
3.5/5

विस्तार

पुलिस की बहादुरी और कामयाब कहानियों पर कई फिल्में और वेब सीरीज बनी हैं। ऐसी ही एक सीरीज है ‘इंस्पेक्टर अविनाश’। इसके सीजन 2 की कहानी पहले पार्ट से आगे बढ़ती है। इसमें बल, छल, षड्यंत्र और विश्वासघात समेत वो सारे एलीमेंट्स हैं; जो एक अच्छी एक्शन क्राइम सीरीज में होने चाहिए। इस रिव्यू में हम आपको बताएंगे कि एक दमदार सीरीज की तरह शुरुआत करके यह कहां धीमी होती है? साथ ही इसे देखना क्यों चाहिए इसका भी जवाब देंगे…

Trending Videos


जब भी कोई एक्शन क्राइम सीरीज अपने पहले सीजन में दर्शकों को पसंद आती है। तो उसके अगले सीजन से उम्मीदें कई ज्यादा बढ़ जाती हैं। इन्ही उम्मीदों पर इस सीरीज के दूसरी पार्ट भी खरा उतरा है। यूपी पुलिस के अफसर अविनाश मिश्रा की कहानी अपने हर एपिसोड के साथ रोमांच पैदा करती है। एक साथ इतने केस देखने के बाद भी आप उनके बीच की कड़ियां भूल नहीं पाते। स्क्रिप्ट जिस तरह लिखी गई है उससे आपको कहीं कुछ भी काल्पनिक नहीं लगता।

विज्ञापन
विज्ञापन

Inspector Avinash season 2 web series review and rating in hindi randeep hooda urvashi rautela
इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@randeephooda
कहानी
कहानी पिछले सीजन से आगे बढ़ती है। जहां पिछली बार कहानी में सिर्फ राजनीतिक भागीदारी दिखाई थी इस बार उसे अच्छे से समझाया है। यूपी एसटीएफ के अफसर अविनाश मिश्रा का लखनऊ से शुरू हुआ आतंक खत्म करने सिलसिला इस बार बीहड़ के बागियों तक तक जा पहुंचा है।
अविनाश अपनी टीम के जांबाजों की मदद से इस आतंक पर काबू तो पा लेते हैं मगर कहानी सिर्फ इतनी नहीं है, क्योंकि दुश्मन सिर्फ बाहर ही नहीं उनके अपने डिपार्टमेंट में भी कई हैं। अब अपनी टीम में छुपे उस दुश्मन को वो कैसे पहचानेंगे और पीड़ितों को इंसाफ कैसे दिलवाएंगे? यह जानने के लिए आपको सीरीज देखनी हाेगी।

Inspector Avinash season 2 web series review and rating in hindi randeep hooda urvashi rautela
इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय
सभी किरदारों का कास्टिंग बहुत ही सोच समझ कर की गई है। चाहे उनका स्क्रीन टाइम कितना भी हो वो पूरी तरह से किरदार में रमे हुए नजर आते हैं। अविनाश मिश्रा के किरदार में रणदीप हुड्डा इस बार भी उतने ही दमदार और ठसक वाले लगे हैं जितने वो पिछने सीजन में थे। बोली से लेकर हर एक एक्शन में आपको एक सुपर कॉप का अंदाज दिखता है।
वहीं उर्वशी रौतेला का किरदार पूनम मिश्रा सीरीज की शुरुआत में कुछ धीमी लग सकता है पर वो कहानी की मांग है। दूसरी तरफ शेख के किरदार को अमित सियाल ने काफी निखारा है। वो दमदार लगे हैं।
कहानी के दूसरे विलेन यानी देवीकांत त्रिवेदी के किरदार में अभिमन्यु सिंह को ज्यादा डॉयलाग्स नहीं मिले पर उन्होंने अपने हाव-भाव से इसे बेहतर बनाया है। इसके अलावा रजनीश दुग्गल, शालीन भानोट, जाकिर हुसैन और फ्रैडी दारूवाला समेत अन्य कलाकारों ने अपने छोटे-छोटे किरदारों के साथ इंसाफ किया है।

Inspector Avinash season 2 web series review and rating in hindi randeep hooda urvashi rautela
सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' - फोटो : इंस्टाग्राम@randeephooda

निर्देशन
निर्देशक नीरज पाठक ने सीरीज के शुरुआत तो बड़ी अच्छी की। शुरुआती छह एपिसोड में कई किरदार और कहानी दोनों ही महात्वपूर्ण दिखाई देते हैं। यह धीरे-धीरे बिल्ट होती है और आप इसे सुकून से देखते हैं। पर सातवें एपिसोड़ के बाद ही सीरीज की गति बढ़ जाती है और रणदीप की एक्टिंग सुस्त पड़ जाती है।
अंत के कुछ एपिसोड़ में वो थके हुए से नजर आते हैं। जिन घटनाओं को शुरुआत में काफी गंभीर दिखाया जाता है, अंत में उन्हें काफी हल्का बना दिया जाता है। इसे अच्छे से खत्म करते तो यह एक बेहतरीन सीरीज बन सकती थी।

देखें या नहीं ?
‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ के कुल दस एपिसोड हैं। अगर एक्शन-क्राइम देखने के शौकीन हैं तो अपको इस सीरीज को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। हां, थोड़ी लंबी है पर यह आपको कहीं निराश नहीं करती। शुरू के हर एपिसोड में आपको अलग ही सस्पेंस मिलोगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed