फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   Sonam Kapoor Starring The Zoya Factor Trailer Review

Trailer Review: द जोया फैक्टर के ट्रेलर में नहीं दिखा सिनेमा और कॉमेडी का सी फैक्टर

Thu, 29 Aug 2019 03:26 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 29 Aug 2019 03:26 PM IST
सार

डिजिटल रिव्यू: द जोया फैक्टर (ट्रेलर)
कलाकार: सोनम कपूर, दुलकर सलमान, संजय कपूर, सौरभ शुक्ला आदि।
निर्देशक: अभिषेक शर्मा
निर्माता: फॉक्स स्टार स्टूडियोज, पूजा शेट्टी, आरती शेट्टी।

विज्ञापन
Sonam Kapoor Starring The Zoya Factor Trailer Review
the zoya factor

विस्तार

बॉक्स ऑफिस पर सितंबर महीने में होने वाले सबसे बड़े मुकाबले में एक नए खिलाड़ी की भी एंट्री हो गई है। या कहें कि एक खिलाड़ी के लकी चार्म की एंट्री हो गई है। 20 सितंबर को अब तक रिलीज के लिए लाइन में लगी फिल्मों में शामिल रही हैं, संजय दत्त की प्रस्थानम, प्रियांशु और गुलनाज की लिटिल बेबी और करण देओल की डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास। अब सोनम कपूर की फिल्म द जोया फैक्टर भी इस दिन होने वाले बॉक्स ऑफिस मुकाबले में शामिल हो गई है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज की इस फिल्म का ट्रेलर देखकर इस खिलाड़ी में भी ज्यादा दम दिखता नहीं है।

विज्ञापन


साल की शुरूआत एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा से करने वाली 34 साल की सोनम कपूर फिल्म द जोया फैक्टर में भारतीय क्रिकेट टीम का लकी चार्म बनी हैं। अपना खुद का लकी चार्म खो चुकीं सोनम अब हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन की रेस में तो नहीं है लेकिन जैसी कोशिशें वह इस फिल्म के ट्रेलर में करती दिख रही हैं, उससे उनके लंबी रेस में बने रहने की उम्मीदें जरूर बन सकती हैं। हालांकि फिल्म का विषय बहुत ज्यादा रोचक नहीं है और न ही ट्रेलर ही बहुत आकर्षक है। सोनम के साथ दुलकर सलमान भी ट्रेलर में नजर आ रहे हैं लेकिन दुलकर की पिछले साल हिंदी सिनेमा में कारवां से हुई बोहनी भी उनका लकी चार्म बन नहीं पाई थी।
विज्ञापन


फिल्म द जोया फैक्टर के ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि 1983 में जब इंडिया वर्ल्ड कप जीतता है तो उसी दिन एक फौजी के घर बेटी का जन्म होता है। संजय कपूर फिल्म में सोनम कपूर यानी जोया के पिता का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें लगता है कि उनकी बेटी देश के लिए लकी चार्म है। जोया बड़ी होती है तो उसे लगता है कि वह अपनी लाइफ के लिए ही अनलकी है लेकिन तभी उसे एक ऐसा असाइमेंट मिलता है जो उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुजा चौहान के इसी नाम के उपन्यास पर बनी फिल्म द जोया फैक्टर के ट्रेलर में ड्रामा कम है, इमोशन गिनती है और कॉमेडी जबर्दस्ती की लगती है। इसे रिलीज कर रही कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज का लकी चार्म भी इन दिनों गड़बड़ ही चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed