सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   the pyramid scheme web series hindi review rating and casting paramvir cheema ranvir shorey shekhar suman

The Pyramid Scheme Review: चार दर्शक भी जोड़ पाएगी ‘द पिरामिड स्कीम’? कहां हुआ मुनाफा और नुकसान; पढ़ें रिव्यू

Goudhuli Shrivastava गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Jun 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार

The Pyramid Scheme Web series Review in Hindi: वेब सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम' उन आम मिडिल क्लास परिवारों की कहानी है, जो एक अच्छा जीवन जीने का सपना देखते हैं। यह सीरीज जल्द पैसे कमाने की स्कीम का लालच और फ्रॉड दोनों दिखाकर इसके पीछे की कड़वी सच्चाई सामने लाती है।


 

the pyramid scheme web series hindi review rating and casting paramvir cheema ranvir shorey shekhar suman
'द पिरामिड स्कीम' वेब सीरीज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Movie Review
'द पिरामिड स्कीम'
कलाकार
शेखर सुमन , रणवीर शौरी , अंजन श्रीवास्तव , परमवीर सिंह चीमा , स्मिता बंसल और अल्फिया जाफरी
लेखक
अक्षेंद्र मिश्रा
निर्देशक
श्रेयांश पांडे और आशीष आर शुक्ला
निर्माता
टीवीएफ
रिलीज डेट
5 जून 2026
रेटिंग
2.5/5

विस्तार

आप अपने आसपास ऐसी कई चीजें देखते हैं जिनसे जिंदगी में कभी न कभी सामना होता ही है। इनमें से एक है ‘मल्टी लेवल मार्केटिंग’। यहां काम करने वाले आम लोगों के सपने और उन्हें पूरा करने की जद्दोजहद। यही कहानी है वेब सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ की। 

the pyramid scheme web series hindi review rating and casting paramvir cheema ranvir shorey shekhar suman
'द पिरामिड स्कीम' वेब सीरीज रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

कहानी 
एक आम आदमी के लिए बड़ा सपना देखने की हिम्मत करना भी सपने जैसा है। इन्हें पूरा करने के लिए जब उसे कोई रास्ता दिखता है तो वह उसे अपनाना चाहता है। वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' की भी यही कहानी है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से गोल्डी चौहान (परमवीर सिंह चीमा) की समाज में कोई इज्जत नहीं है। अचानक एक दिन वो टकराता है एक पिरामिड स्कीम वाली कंपनी ‘जंबो लाइफ’ से। कंपनी उसे सपने दिखाती है और गोल्डी मेहनत करता है। मगर अंत में उसे पता चलता है कि कंपनी ही ‘फ्रॉड’ है। अब वह अपने पैसे कैसे वापस लाएगा? इसके तार कहां- कहां तक जुड़े हुए हैं? यह जानने के लिए आपको सीरीज देखनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

the pyramid scheme web series hindi review rating and casting paramvir cheema ranvir shorey shekhar suman
'द पिरामिड स्कीम' वेब सीरीज रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय  
सीरीज में सभी किरदारों का अभिमय अच्छा है। परमजीत सिंह चीमा के किरदार की शुरूआत स्क्रिप्ट के अनुसार धीमी रखी गई है। हालांकि, एपिसोड़ दर एपिसोड़ उनका किरदार बड़ा और अभिनय भी बेहतरीन होता गया।
सीरीज में शेखर सुमन हैं तो पर उनका किरदार भी छोटा है और स्क्रीन टाइम भी कम। इसके चलते पूरी सीरीज में शेखर का मैजिक नहीं दिखा। मगर रणवीर शौरी ने कमाल का अभिनय किया है। पूरी सीरीज में आप उन पर से अपनी नजरें नहीं हटा पाते।
वहीं बाकी किरदार जैसे आशीष राघव, स्मिता बंसल, अंजन श्रीवास्तव,अखिलेंद्र मिश्रा सभी आपको सीरीज से बांधे रखते हैं। इस सीरीज से फिल्म निर्माता रूमी जाफरी की बेटी अल्फिया जाफरी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। वह दर्शकों को खुद से रूबरू करवाने में सफल रहीं।

विज्ञापन

the pyramid scheme web series hindi review rating and casting paramvir cheema ranvir shorey shekhar suman
'द पिरामिड स्कीम' वेब सीरीज रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

सीरीज देखने में क्या है मुनाफा ?
टीवीएफ यानि द वायरल फीवर हमेशा से ही सामाज के आम मुद्दों पर कहानी बुनते हैं। उनके पहले से ही दर्शक तय हैं जो 'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी वेब सीरीज से जुड़े हुए हैं। वह नेटवर्क मार्केटिंग का सच खोलती इस वेब सीरीज की कहानी से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।
अगर आप या आपके परिवार में कोई है जो इस तरह के किसी बिजनेस से जुड़ा है या जुड़ना चाहता है। उसे सबसे पहले यह सीरीज दिखानी चाहिए। अभिनय, किरदार और कहानी तीनों ही काफी सच दिखाती हैं। कहीं कोई ओवर ड्रामा नहीं है।

the pyramid scheme web series hindi review rating and casting paramvir cheema ranvir shorey shekhar suman
'द पिरामिड स्कीम' वेब सीरीज रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

सीरीज देखने पर क्या है घाटा? 
सीरीज की शुरुआत के तीन एपिसोड बहुत ही धीमे थे। इन्हें थोड़ी स्पीड दी जा सकती थी ताकि दर्शक बोर महसूस ना करें। अगर आप ये तीन एपिसोड देख पाते हैं तो असल कहानी आपको चौथे एपिसोड से पता चलती है।
इसके बाद ही आप कहानी से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। कहानी जब आखिरी एपिसोड में स्पीड पकड़ती है तब एक साथ इतना सब कुछ हो जाता है कि हजम नहीं होता। कुल मिलाकर कहें तो यह सीरीज आपको ऐसी लगेगी जैसे खाने में कहीं नमक ज्यादा और कहीं कम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed