फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   War Trailer Review starrer Hrithik Roshan Tiger Shroff and Vaani Kapoor

War Trailer Review: उस्ताद और शागिर्द के बीच दांव-पेंच और एक्शन की रोमांचक झलक

Tue, 27 Aug 2019 03:26 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 27 Aug 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
War Trailer Review starrer Hrithik Roshan Tiger Shroff and Vaani Kapoor
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
डिजिटल रिव्यू: वॉर (ट्रेलर)
विज्ञापन

कलाकार: ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, वाणी कपूर आदि।
निर्देशक: सिद्धार्थ आनंद
निर्माता: आदित्य चोपड़ा


फिल्म सुपर 30 में पटना के एक मिडिल क्लास टीचर का रोल करने के बाद ऋतिक रोशन वापस लौटे हैं अपने उस अवतार में जिसके लिए उनकी तुलना ग्रीस के भगवानों से की जाती है। लंबा चौड़ा कद, आंखों में चीते सी चमक और फुर्ती ऐसी कि जैकी चैन की याद आ जाए। साथ में शागिर्द बने टाइगर श्रॉफ भी हैं। कहानी एक खुफिया एजेंट के बागी हो जाने और उसे पकड़ने निकले उसके शागिर्द की है। अगर आपको नीरज पांडे की अय्यारी याद आ गई हो तो बस तुलना यहीं तक रहे तो काफी है।

पढ़ें: क्यूट नजर आईं जान्हवी तो सारा का दिखा बिंदास अंदाज, कैमरे में कुछ ऐसे कैद हुए ये 12 सेलेब्स
विज्ञापन


यशराज फिल्म्स ने हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म का ख्वाब हिंदी सिनेमा के दर्शकों को पिछले कई महीनों से दिखा रखा है। इस सपने की पहली झलक बताती है कि ये सपना जब बड़े परदे पर साकार होगा तो कैसा होगा। ट्रेलर के शुरू से आखिर तक ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे के खून के प्यासे दिखाई देते हैं। गुरु और चेले की भिड़ंत काफी रोमांचक भी है और काफी दिलचस्प भी। बीच बीच में आंखों को सुकून देतीं वाणी कपूर भी हैं, अपने अब तक के सबसे ग्लैमरस अवतार में।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'वॉर' का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त एक्शन करते दिखे ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ

फिल्म के एक्शन सीन्स को लेकर काफी कुछ अमर उजाला के बिंदास सेक्शन में आप पढ़ ही चुके हैं। दुनिया के सात देशों के 15 शहरों में फिल्माई गई इस फिल्म का असल आकर्षण ये एक्शन सीन्स ही हैं। पॉल जेनिंग्स, फ्रैंज स्पिलहॉस, सी यंग ओ और परवेज शेख ने इन एक्शन सीन्स का ताना बाना अच्छा बुना है। फिल्म के संवाद भी काफी चुटीले हैं। यशराज फिल्म्स का किरदार टाइगर लोगों के मन में अब भी बसा हुआ है। कबीर के सामने चुनौती टाइगर से लंबी छलांग लगाने की है।

पढ़ें: इस एक वीडियो से स्टार बनीं रानू मंडल, यूजर्स ने बनाए गजब के मीम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed