फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   mumbai-rain-bollywood-actresses-nusrat bharucha-madhuri dixit-shraddha-kapoor fun-moments

Bollywood Actresses: नुसरत भरूचा-श्रद्धा कपूर से लेकर माधुरी के रेन डांस तक, मुंबई की बारिश में भीगा बॉलीवुड

Mon, 26 May 2025 04:33 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 26 May 2025 04:33 PM IST
सार

Bollywood Actresses Enjoying Rain: मुंबई की बारिश में बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी एन्जॉय करने से पीछे नहीं हट रहीं। माधुरी से लेकर नुसरत तक, हर कोई इस सुहाने मौसम का लुत्फ उठा रहा है। 

विज्ञापन
mumbai-rain-bollywood-actresses-nusrat bharucha-madhuri dixit-shraddha-kapoor fun-moments
नुसरत, माधुरी और श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @madhuridixitnene @shraddhakapoor @nushrrattbharuccha

विस्तार

मुंबई की पहली बारिश ने जहां आम जनता को राहत दी, वहीं बॉलीवुड सितारों को भी इस मौसम ने अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं, जिसमें वो जमकर इस मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। कोई घर की बालकनी से मौसम का आनंद ले रहा है, तो कोई छाते के साथ रेन डांस कर रहा है।

विज्ञापन

माधुरी दीक्षित ने किया रेन डांस
सबसे पहले बात करें बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की, तो इस बार वो अपने वर्क कमिटमेंट्स से दूर छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो गुलाबी को-ऑर्ड सेट में छाता लेकर बारिश में झूमती नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)


उनका ये अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। माधुरी ने इस वीडियो के जरिए दिखा दिया कि कैसे उम्र के हर पड़ाव पर जिंदगी को खुलकर जीया जा सकता है।

नुसरत भरूचा ने छोड़ी जिम
वहीं, एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने अपने जिम शेड्यूल को किनारे रखकर इस मौसम का मजा लिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वो स्पोर्ट्सवियर में बालकनी में खड़ी होकर कॉफी का आनंद लेती दिखीं। उनके चेहरे की मुस्कान और फोटोज के कैप्शन ने बता दिया कि वो इस मौसम को कितनी शिद्दत से एंजॉय कर रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nushrratt Bharuccha (@nushrrattbharuccha)

 

श्रद्धा कपूर ने भी लिया बारिश का मजा
श्रद्धा कपूर भी इस मौके पर पीछे नहीं रहीं। उन्होंने कुछ मजेदार फोटोज शेयर कीं जिनमें वो कभी आम खा रही थीं, तो कभी अपने पेट डॉग्स के साथ खेलती नजर आईं। श्रद्धा ने अपने पोस्ट में कैप्शन लिखने से भी इनकार कर दिया और कहा, ‘नहीं लिखना कैप्शन, मेरी मर्जी।’ इस सिंपल और सुलझे हुए अंदाज को फैंस ने खूब सराहा और तस्वीरों पर दिल खोलकर रिएक्शन दिए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

वर्कफ्रंट पर नुसरत-श्रद्धा
वर्कफ्रंट की बात करें तो नुसरत भरूचा हाल ही में फिल्म 'छोरी 2' में नजर आई थीं, जिसने दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स पाया था। श्रद्धा कपूर अपनी हिट फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल 'स्त्री 2' में दिखाई दीं। वहीं माधुरी दीक्षित अमेजन प्राइम की फिल्म 'मजा मा' में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed