फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mumtaz Wants To Marry Shammi Kapoor But Refuse Because Kapoor Family Did Not Let Bahus Work

Mumtaz: शम्मी कपूर से शादी करना चाहती थीं मुमताज, एक्टर के परिवार का ये नियम बना अड़चन

Fri, 02 May 2025 10:57 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 02 May 2025 10:57 AM IST
सार

Mumtaz-Shammi Kapoor: बॉलीवुड में कई ऐसी प्रेम कहानियां हैं, जो किसी न किसी वजह से अधूरी रह गईं और मुकम्मल नहीं हो पाईं। ऐसी ही एक कहानी है मुमताज और शम्मी कपूर की। जानिए किस वजह से दोनों की नहीं हो पाई शादी।

विज्ञापन
Mumtaz Wants To Marry Shammi Kapoor But Refuse Because Kapoor Family Did Not Let Bahus Work
मुमताज और शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

1960-70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मुमताज ने अपने समय के टॉप अभिनेताओं के साथ काम किया है। उन्होंने इस दौरान कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, मुमताज ने व्यवसायी मयूर माधवानी से शादी के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। इस बारे में अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए बताया कि उनकी ससुराल वालों ने शादी के बाद उन्हें फिल्मों में काम करने से मना कर दिया। लेकिन क्या आपको पता है कि मुमताज कभी अभिनेता शम्मी कपूर से शादी करने वाली थी। मगर उन्होंने सिर्फ इसी वजह से मना कर दिया था क्योंकि वो शादी के बाद काम करना चाहती थीं। जबकि कपूर खानदान इसकी अनुमति नहीं देता था।

विज्ञापन

कपूर खानदान का नियम बना विलेन
विक्की लालवानी के साथ हालिया बातचीत में अभिनेत्री मुमताज ने अभिनेता शम्मी कपूर के साथ शादी करने की बातों को स्वीकार किया। अभिनेत्री ने बातचीत के दौरान बताया, “शम्मी कपूर बहुत अच्छे दिखने वाले व्यक्ति थे और मुझे वे पसंद थे। छिपाने के लिए कुछ भी नहीं था, इनकार करने के लिए कुछ भी नहीं था। हमारे बीच 17 से 18 साल का अंतर था, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं थी। मैं उनसे शादी करना चाहती थी। जिससे भी उन्होंने शादी की वह बहुत अच्छा इंसान और अच्छी गृहिणी है। लेकिन पापा जी (राज कपूर) उन दिनों बहुत सख्त थे। जब तक वे जीवित थे, एक नियम था कि घर की बहू काम नहीं करेगी। यह साफ सीधा था।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Dharmendra Hema Malini: 45 साल पहले एक-दूजे के हुए थे धर्मेंद्र-हेमा मालिनी, बेटी ऐशा ने लिखा- मेरी दुनिया...

विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वीराज कपूर ने बनाया था सख्त नियम
मुमताज ने इस बारे में बात करते हुए आगे बताया, “यह नियम कपूर परिवार के मुखिया पृथ्वीराज कपूर द्वारा लागू किया गया था। वह कभी नहीं चाहते थे कि बहुयें काम करें। वह पुराने जमाने के आदमी थे। राज कपूर ने भी कहा कि अगर आप फिल्म के बीच में शादी करते हैं, और आपने इतने छोटे कपड़े पहने हैं, तो यह विनाशकारी होगा। वह सही थे। कपूर परिवार आज भी बहुत सम्मानित है। वे नहीं चाहेंगे कि घर की महिलाएं ढीले कपड़े पहनें और हवा में कूदें। एक नियम था, और वे सही थे।


यह खबर भी पढ़ें: Ramayana Teaser: Waves 2025 में दिखाई जाएगी रामायण की पहली झलक, रणबीर-साई को राम-सीता के रूप में कब देख सकेंगे

1974 में की मयूर माधवानी से शादी
मुमताज ने बाद में 1974 में मयूर माधवानी से शादी कर ली और उसके तुरंत बाद फिल्मों को अलविदा कह दिया। 1976 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘नागिन’ के बाद उन्होंने लंबे समय तक ब्रेक लिया। अभिनेत्री ने 1990 में फिल्म ‘आंधियां’ से वापसी की कोशिश की। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा, प्रोसेनजीत चटर्जी और मधुश्री भी थे। हालांकि, फिल्म असफल रही और मुमताज फिर कभी बॉलीवुड में वापस नहीं लौटीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed