Viral Video: जब स्टेज पर हनी सिंह के साथ दर्शकों ने मुनव्वर से कर दी ये मांग, फिर वो बोले- ‘जान ले लो मेरी…’
Honey Singh with Munawar Faruqui: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हनी सिंह और मुनव्वर फारूकी एकसाथ स्टेज पर दिख रहे हैं। इसी दौरान हनी सिंह और फैंस ने मुनव्वर से एक खास डिमांड की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर गायक और रैपर हनी सिंह इन दिनों अपने '51 ग्लोरियस डेज' एल्बम से चर्चा में हैं। इसी दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में रैपर वहां मौजूद प्रशंसकों के साथ मिलकर मुनव्वर से कुछ खास चीज करने की मांग कर रहे हैं। जानिए इसके बाद कॉमेडियन ने क्या किया।
मुनव्वर फारूकी का हाथ पकड़कर लाए हनी सिंह
वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि रैपर हनी सिंह, मुनव्वर फारूकी का हाथ पकड़कर उन्हें अपने साथ ला रहे हैं। साथ ही माइक में मुनव्वर से शायरी कहने की मांग कर रहे हैं। इस पर वहां मौजूद फैंस भी शायरी-शायरी की डिमांड करने लगते हैं। वीडियो में रैपर को यलो कलर के सूट में देखा जाता है, तो वहीं स्टैंडअप कॉमेडियन को शर्ट और ढीला-ढाला पैंट पहने देखा जा रहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
मुनव्वर ने पढ़ी शायरी
इसके बाद मुनव्वर फारूकी ने दर्शकों और हनी सिंह की डिमांड पर एक शायरी सुनाई। उन्होंने ‘...जान ले लो मेरी, अब है नहीं कोई मेरा शहर में’ नाम का शेर सुनाया। इसके बाद प्रशंसक उनकी तारीफ करते दिखते हैं और जोर-जोर से सीटियां भी मार रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Homebound: लाखों में सिमटी ऑस्कर में भेजी गई ‘होमबाउंड’, क्या वीकेंड पर मिलेंगे दर्शक?
इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हनी सिंह
रैपर हनी सिंह ‘51 ग्लोरियस डेज’ एल्बम से चर्चा में हैं। इसमें वो एपी ढिल्लों, नोरा फतेही, बोहेमिया, अल्फाज और ज्योति नूरन जैसे जाने-माने कलाकारों के साथ कोलैब कर रहे हैं।