{"_id":"666423b167d1cd3e1805f7c1","slug":"munjya-actress-sharvari-wagh-reveals-alia-bhatt-and-rani-mukerji-have-this-thing-in-common-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sharvari Wagh: इस मामले में एक जैसी हैं आलिया भट्ट और रानी मुखर्जी, ‘मुंजा’ अभिनेत्री ने किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sharvari Wagh: इस मामले में एक जैसी हैं आलिया भट्ट और रानी मुखर्जी, ‘मुंजा’ अभिनेत्री ने किया खुलासा
Sat, 08 Jun 2024 03:00 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:00 PM IST
सार
शारवरी वाघ ने बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट और रानी मुखर्जी में समानता के बारे में चर्चा की है। उन्होंने दोनों अभिनेत्रियों की तारीफ करते हुए कहा कि एक युवा कलाकार होने के नाते वह भी ऐसा ही करना चाहती हैं।
विज्ञापन
आलिया भट्ट और रानी मुखर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt और @ranimukherjeeeofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शारवरी वाघ की फिल्म ‘मुंजा’ 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शारवरी ने साल 2021 में फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ से डेब्यू किया। उनकी आगामी परियोजना में वाईआरएफ की आगामी जासूसी फिल्म शामिल हैं, जिसमें वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। हाल ही में, अभिनेत्री ने आलिया भट्ट और रानी मुखर्जी की तारीफ की है। उन्होंने दोनों अभिनेत्रियों को बीच में समानता को बताया है।
आलिया और रानी मुखर्जी में है ये समानता
एक साक्षात्कार में अभिनेत्री शारवरी वाघ ने आलिया भट्ट और रानी मुखर्जी के बीच समानता को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने दोनों अभिनेत्रियों की खूब तारीफ की। शारवरी ने कहा कि इन दोनों में ही काम के प्रति एक अटूट जुनून है। उन्होंने आगे कहा, ‘उनमे एक बात समान है उनके पास अपने काम के लिए एक अटूट जुनून और आग है। आप इसे न केवल तब देख सकते हैं जब वे प्रदर्शन कर रही होती हैं बल्कि तब भी देख सकते हैं जब आप उनसे मिलते हैं, मैं भी एक युवा कलाकार होने के नाते ऐसा करना चाहती हूं।’
Ramoji Rao: मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे रामोजी राव, पद्म विभूषण समेत कई पुरस्कारों से हो चुके थे सम्मानित
विज्ञापन
स्क्रिप्ट चयन की करी तारीफ
शारवरी ने दोनों अभिनेत्रियों के स्क्रिप्ट के चयन की प्रशंसा की और कहा कि आलिया और रानी ने वर्षों से जो काम किया है, उससे पता चलता है कि उन्होंने उन सभी में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। इसी के चलते उन्होंने अपनी मौजूदा स्थिति हासिल की है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि ये इतना आसान भी नहीं था।
शारवरी की फिल्म ‘मुंजा’ के बारे में
‘मुंजा’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। यह फिल्म मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म है, जिसमें शरवरी , मोना सिंह , अभय वर्मा और सत्यराज ने अभिनय किया है। फिल्म ने शुक्रवार 7 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अभिनेता अभय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं।
पंचायत और गुल्लक की तरह टीवीएफ की ये सीरीज भी हैं जबर्दस्त

View this post on Instagram