{"_id":"6603f05f6c80cceca900e92f","slug":"neetu-kapoor-and-alia-bhatt-ranbir-kapoor-at-under-construction-bungalow-in-bandra-video-goes-viral-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alia-Ranbir: बांद्रा में अपना नया घर देखने पहुंचे आलिया-रणबीर, नीतू कपूर भी बेटे-बहू के साथ आईं नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alia-Ranbir: बांद्रा में अपना नया घर देखने पहुंचे आलिया-रणबीर, नीतू कपूर भी बेटे-बहू के साथ आईं नजर
Wed, 27 Mar 2024 03:42 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:42 PM IST
सार
हाल ही में, सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी मां नीतू कपूर और रणबीर कपूर के साथ अपने नए घर का दौरा करने के लिए पहुंची हैं।
विज्ञापन
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नीतू कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने प्रोडक्शन में भी कदम रखा है। आलिया आगामी वेब सीरीज 'पोचर' से कार्यकारी निर्माता के तौर पर जुड़ी हैं। वहीं, निजी जिंदगी की बात करें को आलिया बांद्रा में अपने घर को लेकर भी खूब सुर्खियों में चल रही हैं। हाल ही में, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नीतू कपूर को मुंबई के बांद्रा में उनके बन रहे नए घर पर देखा गया है।
बांद्रा स्थित नए घर को देखने पहुंचीं आलिया
हाल ही में, सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी सास नीतू कपूर और पति रणबीर कपूर के साथ अपने नए घर का दौरा करने के लिए पहुंची हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने बांद्रा में 15 मंजिला टावर में से पांच मंजिल कपूर परिवार के लिए बुक कर रखा है। एक करीबी सूत्र ने पहले ने बताया,“घर को पूरा होने में छह साल लगेंगे। हालांकि, पहले के पांच अपार्टमेंट को जल्दी बनाया जाएगा।" टावर की पहली और दूसरी मंजिल के अपार्टमेंट लगभग तैयार हैं और माना जा रहा है जल्द ही कपल यहां शिफ्ट भी करने वाला है।
इतनी है घर की कीमत
आलिया भट्ट को लेकर खबर आ रही हैं कि उन्होंने बांद्रा वेस्ट में अपना यह नया घर खरीदा है। इस घर की कीमत 37 करोड़ रुपये है। खबरों के मुताबिक आलिया भट्ट की कंपनी द्वारा खरीदा गया अपार्टमेंट 2 हजार 497 वर्ग फुट में फैला हुआ है। उनका यह नया अपार्टमेंट एरियल व्यू को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड में स्थित है।
विज्ञापन
इन फिल्मों में नजर आएंगी अभिनेत्री
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री 'जिगरा' में नजर आएंगी। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। इस फिल्म में पहली बार आलिया, रणबीर और विक्की की तिकड़ी दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएगी। फैंस फिल्म की घोषणा के बाद से ही नई कहानी को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।