सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Neha Dhupia and Angad Bedi to host new show Double Date a celebrity led non fiction series trailer unveiled

सेलिब्रिटी चैट शो 'डबल डेट' होस्ट करेंगे नेहा धूपिया-अंगद; हर्ष-भारती और करण-तेजस्वी सहित ये सेलेब्स आएंगे नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Wed, 13 May 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Double Date Show: अंगद बेदी और नेहा धूपिया 'डबल डेट' पर निकले हैं। साथ ही में कई और सेलिब्रिटी कपल्स भी हैं। हंसी-मजाक है। किस्से हैं और खूब सारी मस्ती है। जानिए यह सब क्यों हो रहा है?

Neha Dhupia and Angad Bedi to host new show Double Date a celebrity led non fiction series trailer unveiled
नेहा धूपिया-अंगद बेदी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

अंगद बेदी और नेहा धूपिया छोटे पर्दे पर मजेदार शो लेकर आए हैं। यह एक सेलिब्रिटी चैट शो है, जिसका नाम है- 'डबल डेट'। इस शो को अंगद बेदी और नेहा धूपिया होस्ट करेंगे। यह पहली बार है, जब ये रियल लाइफ जोड़ी पहली बार साथ में कोई शो होस्ट करती दिखेगी। कई चर्चित सेलिब्रिटी कपल इस शो में रंग जमाने वाले हैं।

Trending Videos

Neha Dhupia and Angad Bedi to host new show Double Date a celebrity led non fiction series trailer unveiled
शो 'डबल डेट' - फोटो : वीडियो ग्रैब

शो का मजेदार ट्रेलर रिलीज
नेहा धूपिया और अंगद के नए शो 'डबल डेट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। टाइटल की तरह ही, यह भी काफी मजेदार है। इस शो में रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी, भारती सिंह-हर्ष और तेजस्वी प्रकाश-करण सहित कई चर्चित कपल नजर आएंगे। खूब सारी तफरी और हंगामा भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग है इस शो का फॉर्मेट
यह शो एक सेलिब्रिटी-आधारित नॉन-फिक्शन सीरीज है, जिसका मकसद इंटरव्यू के आम फॉर्मेट से हटकर, केमिस्ट्री, सहजता और बिना किसी स्क्रिप्ट के चर्चा करना है। ट्रेलर में इस शो की पहली झलक दिखाई गई है। यह शो गेम्स, एक्टिविटीज और बेबाक बातचीत पर आधारित है। नेहा और अंगद 'डबल डेट' के जरिए पहली बार एक साथ दर्शकों से बतौर होस्ट रूबरू होंगे। 

तीसरी बार पिता बनने वाला है 'द अमेजिंग स्पाइडरमैन' फेम यह एक्टर, गर्लफ्रेंड एलिस के साथ करेंगे बच्चे का स्वागत

क्या है शो का आइडिया?
शो के पीछे की सोच के बारे में बात करते हुए  नेहा और अंगद ने कहा कि वे कुछ ऐसा बनाना चाहते थे, जो यह दिखाए कि लोग औपचारिक इंटरव्यू के बजाय असल जिंदगी में दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते समय कैसा व्यवहार करते हैं? उन्होंने एक साझा बयान में कहा, 'हम चाहते थे कि हमारे मेहमान बेफिक्र, इमोशनल, सहज और पूरी तरह से खुद जैसे हों। बिना किसी मुश्किल या फंसाने वाले सवालों के डर के'। शो का पहला एपिसोड कल गुरुवार 14 मई को प्रसारित होगा, जिसमें भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed