Kantara Chapter 1: आगे बढ़ गई कांतारा चैप्टर 1 की रिलीज? मेकर्स ने बताई सच्चाई; जानें कब आ रही है फिल्म
Kantara Chapter 1 Release Date: साल 2022 में आई ‘कांतारा’ का सीक्वल ‘कांतारा चैप्टर 1’ को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चाएं चल रही थीं। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। जानें मेकर्स ने क्या दी जानकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा पार्ट 1’ को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। लोग इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि इसी साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली ‘कांतारा पार्ट 1’ अब आगे बढ़ गई है। इन खबरों के लगातार फैलने पर अब फिल्म के मेकर्स की ओर से इन अफवाहों पर विराम लगा दिया गया है।
मेकर्स ने शेयर किया वीडियो
फिल्म के मेकर्स की ओर से कांतारा फिल्म के नाम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक छोटा सा वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो की शुरूआत एक फैन के मैसेज से होती है। मैसेज में वो लिखता है, “भाई, क्या ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है?” इसके बाद इस मैसेज के जवाब में लिखकर आता है नो। ये नो हिंदी, अंग्रेजी समेत अलग-अलग भाषाओं में लिखकर आता है। जिसके बाद वीडियो के अंत में फिल्म का टाइटल लिखकर ये साफ कर दिया जाता है कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ निर्धारित तिथि 2 जून 2025 को ही रिलीज हो रही है।
विज्ञापन विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Ranya Rao Case: रान्या राव केस में आया नया मोड़, तीसरे आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
‘कांतारा’ का सीक्वल है फिल्म
‘कांतारा चैप्टर 1’ 2022 में आई ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ का सीक्वल है। फिल्म पौराणिक कथाओं और देवी-देवताओं के वरदान से जुड़ी है। फिल्म की कहानी काफी अलग है, इसीलिए दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। ‘कांतारा’ में ऋषभ शेट्टी के अलावा जयराम, किशोर, सप्तमी गौड़ा, मानसी सुधीर और जयसूर्या भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। अब पहली फिल्म की सफलता के बाद, मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। जो 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।