फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   No Entry 2 shooting start in december 2024 Anees Bazmee film diljit dosanjh arjun kapoor varun dhawan reports

No Entry 2: इस दिन से शुरू होगी अनीस बज्मी की 'नो एंट्री 2' की शूटिंग, दिलजीत-अर्जुन के साथ धमाल मचाएंगे वरुण

Tue, 11 Jun 2024 11:28 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 11 Jun 2024 11:28 AM IST
सार

अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म 'नो एंट्री 2' की शूटिंग इस साल शुरू होने वाली है, जो अगले साल पूरी होगी। 

विज्ञापन
No Entry 2 shooting start in december 2024 Anees Bazmee film diljit dosanjh arjun kapoor varun dhawan reports
दिलजीत दोसांझ-वरुण धवन-अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनीस बज्मी ने साल 2005 में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान को बोनी कपूर प्रोडक्शन की फिल्म नो एंट्री में निर्देशित किया, जो कॉमेडी शैली में एक कल्ट क्लासिक और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। दो दशकों के बाद 'नो एंट्री' का बहुप्रतीक्षित सीक्वल बनाने की योजना बनाई गई है। वहीं अब इसकी शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

विज्ञापन

इस साल के अंत में शुरू होगी शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्वल की शूटिंग अगले साल जून तक पूरी होने की उम्मीद है। निर्देशक अनीस बज्मी दिसंबर 2024 से दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ डबल रोल और 10 प्रमुख महिलाओं के साथ नो एंट्री 2 की शूटिंग शुरू करेंगे। उनकी जून 2024 तक शूटिंग पूरी करने की योजना है। सीक्वल जी स्टूडियो बेव्यू प्रोडक्शन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल रिलीज होगी फिल्म
अनीस बज्मी एक लेखक और निर्देशक के रूप में 'नो एंट्री 2' पर काम करेंगे। वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर सहमति जता दी है और तीनों फिल्म के लिए उत्साहित भी हैं। दावा किया गया है कि नो एंट्री 2 एक जबर्दस्त और कॉमेडी का डोज देने वाली स्क्रिप्ट है, जिसने हर एक व्यक्ति को उत्साहित कर दिया है। इस साल फिल्म की तेजी से शूटिंग होगी और यह 2025 में सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी, जो पहले भाग के 20 साल पूरे होने का जश्न भी होगा।

विज्ञापन

अनिल नहीं होंगे फिल्म का हिस्सा
इससे पहले खबर आई थी कि अनिल कपूर मतभेद के कारण इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने खुलासा किया था कि बोनी कपूर और अनिल कपूर के बीच मतभेद चल रहे हैं और अपनी तनाव के चलते वे नो एंट्री 2 का हिस्सा नहीं हैं।  अनिल ने सलमान खान और फरदीन खान के साथ मूल फिल्म में अभिनय किया था। इस फिल्म में बिपाशा बसु, ईशा देओल, लारा दत्ता और सेलिना जेटली भी प्रमुख भूमिकाओं में थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed