फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Not Shah Rukh Salman Or Aamir Khan Madhuri Dixit Pair Hit With Anil Kapoor And Sanjay Dutt

Madhuri Dixit: सलमान-शाहरुख और आमिर नहीं, इन अभिनेताओं के साथ माधुरी ने दीं सबसे अधिक हिट फिल्में

Thu, 15 May 2025 12:04 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 15 May 2025 12:04 PM IST
सार

Madhuri Dixit Hit Pair: माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार माधुरी की जोड़ी सलमान-शाहरुख या आमिर के साथ नहीं, बल्कि किन्हीं और अभिनेताओं के साथ ज्यादा हिट हुई है। जानिए कौन हैं वो एक्टर।

विज्ञापन
Not Shah Rukh Salman Or Aamir Khan Madhuri Dixit Pair Hit With Anil Kapoor And Sanjay Dutt
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम-@madhuridixitnene

विस्तार

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित आज अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। 80 और 90 के दशक में माधुरी ने कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दी हैं। इन फिल्मों ने माधुरी को बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में लाकर खड़ा कर दिया। माधुरी ने अपने करियर में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान से लेकर संजय दत्त और अनिल कपूर तक के साथ काफी फिल्में की हैं। शाहरुख के साथ ‘देवदास’ और सलमान खान के साथ ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली माधुरी की जोड़ी इन दोनों कलाकारों के साथ नहीं बल्कि किन्हीं और एक्टर के साथ ज्यादा मशहूर थी। इन्हीं अभिनेताओं के साथ माधुरी ने अपने करियर में सबसे ज्यादा फिल्में भी की हैं।

विज्ञापन

Not Shah Rukh Salman Or Aamir Khan Madhuri Dixit Pair Hit With Anil Kapoor And Sanjay Dutt
माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर के साथ बनी सबसे हिट जोड़ी
बॉलीवुड की फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली माधुरी दीक्षित की जोड़ी शाहरुख और सलमान के साथ काफी अच्छी लगती है। लेकिन माधुरी ने अगर किसी हीरो के साथ सबसे ज्यादा काम किया है और जिनकी केमिस्ट्री लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आई है वो हैं बॉलीवुड के एवर यंग एक्टर अनिल कपूर। 80 और 90 के दशक में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दीं। यह जोड़ी ‘तेजाब’, ‘राम लखन’, ‘परिंदा’, ‘किशन कन्हैया’ और ‘बेटा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आई। माधुरी और अनिल कपूर ने 15 फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें से 5 से ज्यादा फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं। इस जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Not Shah Rukh Salman Or Aamir Khan Madhuri Dixit Pair Hit With Anil Kapoor And Sanjay Dutt
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

11 फिल्मों में दिखी संजय दत्त और माधुरी की जोड़ी
अनिल कपूर के बाद अगर किसी के साथ माधुरी दीक्षित की जोड़ी सबसे ज्यादा फिल्मों में दिखी है तो वो अभिनेता संजय दत्त के साथ दिखी है। माधुरी और संजय दत्त एक साथ ‘साजन’, ‘खलनायक’, ‘महानता’, साहिबान और ‘थानेदार’ जैसी फिल्मों में एकसाथ नजर आए हैं। करियर में माधुरी ने संजय दत्त के साथ तकरीबन 11 फिल्मों में काम किया है, जिनमें से पांच बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं।

विज्ञापन

Not Shah Rukh Salman Or Aamir Khan Madhuri Dixit Pair Hit With Anil Kapoor And Sanjay Dutt
माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख के साथ दीं सिर्फ दो हिट
माधुरी दीक्षित के अगर तीनों खानों के साथ फिल्मों की बात करें, तो उन्होंने किंग खान यानी कि शाहरुख खान के साथ कुल छह फिल्मों में काम किया है। हालांकि, इनमें से सिर्फ दो फिल्में ऐसी रहीं जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। इनमें ‘देवदास’ और ‘दिल तो पागल है’ शामिल हैं। इसके अलावा शाहरुख के साथ ‘कोयला’, ‘अंजाम’, ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ और ‘गज गामिनी’ कोई ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं। ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में शाहरुख और सलमान दोनों ही माधुरी के साथ नजर आए थे। हालांकि, माधुरी के साथ हीरो शाहरुख खान ही थे।

Not Shah Rukh Salman Or Aamir Khan Madhuri Dixit Pair Hit With Anil Kapoor And Sanjay Dutt
माधुरी दीक्षित और सलमान खाम - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान के साथ दी ब्लॉकबस्टर फिल्म
प्रेम और निशा की प्रेम कहानी तो हर किसी को याद ही होगी। ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और दोनों की जोड़ी भी। हालांकि, इतनी बड़ी हिट देने के बावजूद दोनों की जोड़ी सिर्फ चार फिल्मों में ही नजर आई। इनमें से ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘साजन’ सुपरहिट रहीं। जबकि ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ एवरेज साबित हुई। वहीं सलमान और माधुरी की दिल तेरा आशिक बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।

Not Shah Rukh Salman Or Aamir Khan Madhuri Dixit Pair Hit With Anil Kapoor And Sanjay Dutt
माधुरी दीक्षित और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर और माधुरी की सिर्फ दो ही फिल्में
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने कई पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ काम किया है। उन्होंने माधुरी के साथ सिर्फ 2 फिल्मों में काम किया। इनमें ‘दीवाना मुझ सा नहीं’ और ‘दिल’ शामिल हैं। इन दोनों फिल्मों में से भी सिर्फ एक ही बॉक्स ऑफिस पर सफल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed