97वें अकादमी अवॉर्ड का दुनिभार के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब वह पल ज्यादा दूर नहीं है, जब सितारों से सजा यह समारोह आयोजित होगा। ऑस्कर अवॉर्ड 2025 का आयोजन 2 मार्च को शाम 7 बजे से लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। भारतीय समयानुसार इसे 3 मार्च यानि सोमवार सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक देखा जा सकता है। इस साल कॉमेडियन और पॉडकास्टर कॉनन ओ'ब्रायन ऑस्कर को होस्ट करेंगे। ऑस्कर में इस साल भारत की ओर से सिर्फ एक फिल्म पहुंची है। यह एक शॉर्ट फिल्म है। गुनीत मोंगा की ‘अनुजा’ को अकादमी अवॉर्ड की बेस्ट शॉर्ट फिल्म (लाइव एक्शन) कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।
Oscar Controversies: स्टेज पर थप्पड़ मारने से लेकर लिप किस तक, ऑस्कर समारोह में हो चुके हैं ये बवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:01 AM IST
सार
Oscar Controversies: 3 मार्च 2025 को ‘ऑस्कर अवॉर्ड 2025’ को सुबह पांच बजे से भारत में लाइव देखा जा सकता है। ऑस्कर अवॉर्ड अपने साथ 97 साल का इतिहास लेकर आगे बढ़ रहा है। इन 97वें वर्षों में कई बार समारोह अपने विवादों के लिए भी सुर्खियों में रहा। आइए जानते हैं ऑस्कर से जुड़े विवादों के बारे में…
विज्ञापन