Parineeti Chopra: परिणीति-राघव ने कुछ इस अंदाज में मनाई शादी की पहली सालगिरह, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई है। इस खास दिन को कपल ने साथ बिताया है। परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एनिवर्सरी की फोटो साझा की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, 'हमने कल शांत दिन बिताया, जहां केवल हम दोनों ही थे। हमने आप सभी के भेजे बधाई संदेशों को पढ़ा, हम आपकी शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। रागाई- मुझे नहीं पता कि तुम्हें पाने के लिए मैंने पिछले जन्म में और इस जन्म में क्या किया है'।
उन्होंने आगे लिखा 'मेरी शादी एक जेंटलमैन, एक अच्छे दोस्त, सेंसेटिव पार्टनर से हुई है। आप एक ईमानदार इंसान, सबसे अच्छे बेटे, दामाद हैं। आपका देश और काम के प्रति समर्पण मुझे बहुत ही प्रेरित करता है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। हम और पहले क्यों नहीं मिले थे? हैप्पी एनिवर्सरी राघव। हम एक ही हैं'।
परिणीति चोपड़ा ने पति राघव के साथ एनिवर्सरी पर बीच पर समुद्र के किनारे शांत दिन बिताया। परिणीति ने जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है इसमें वो अपने पति के साथ समुद्र के किनारे बैठी नजर आ रही हैं। रेत पर लिखा है- 'हैप्पी एनिवर्सरी'।
A post shared by @parineetichopra