{"_id":"675a9a823190897f7d00d4ce","slug":"pm-modi-meets-kapoor-family-and-bollywood-celebs-see-viral-pic-of-raj-kapoor-dilip-kumar-with-indira-gandhi-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raj Kapoor: जब पीएम के बगल में जमीन पर बैठे राज कपूर, कपूर खानदान और मोदी की मुलाकात के बीच यह तस्वीर वायरल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raj Kapoor: जब पीएम के बगल में जमीन पर बैठे राज कपूर, कपूर खानदान और मोदी की मुलाकात के बीच यह तस्वीर वायरल
Thu, 12 Dec 2024 01:41 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:41 PM IST
सार
राज कपूर की 100वीं जयंती के मौके पर कपूर परिवार ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनकी तस्वीरें वायरल हुईं। इसी बीच अब राज कपूर की भी एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बगल में जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
देश के पीएम के साथ बॉलीवुड सितारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता राज कपूर की इस बार 100वीं जयंती के मौके पर कुछ खास यादें बनी हैं। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए बुधवार को कपूर परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब बॉलीवुड सितारों ने देश के प्रधानमंत्री से मुलाकात की है, बल्कि इससे पहले भी ऐसी की कुछ यादगार तस्वीरें सामने आई हैं। चलिए आपको उन्हीं कुछ खास पलों से रूबरू करवाते हैं...
विज्ञापन
कपूर परिवार के साथ पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कपूर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और महान फिल्म निर्माता और अभिनेता राज कपूर की आगामी शताब्दी समारोह पर खुलकर बातचीत की। कपूर परिवार ने पीएम मोदी के साथ तस्वीरें भी खिचवाईं। इनमें एक तस्वीर बेहद खास रही, जिसमें सभी लोग मौजूद रहे। इस तस्वीर में पीएम मोदी के साथ नीतू कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, बबीता कपूर, रिद्धिमा कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, आदर जैन, मनोज जैन, अनीसा मल्होत्रा और अन्य सितारे मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ सितारों की खास सेल्फी
ऐसी ही एक तस्वीर 2019 में सामने आई थी, जिसमें बॉलीवुड के कुछ और अन्य सितारों ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। इस तस्वीर में पीएम मोदी के साथ रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, आयुष्मान खुराना, करण जौहर, महावीर जैन, निर्माता रोहित शेट्टी, भूमि पेडनेकर, अश्विनी अय्यर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, एकता कपूर, राजकुमार राव, विक्की कौशल और वरुण धवन जैसी हस्तियां मौजूद हैं। इस बैठक के दौरान पीएम मोदी का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में हिंदी फिल्म उद्योग के इन युवा सितारों की भागीदारी और योगदान पर चर्चा करना था।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी के साथ हिंदी सिनेमा के अनमोल सितारे
इन सभी यादों में एक और बेहद खास व दुर्लभ तस्वीर है, जो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय की है। उस दौरान भी हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज सितारे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिलने मुंबई के महाराष्ट्र राजभवन पहुंचे थे। इस तस्वीर में इंदिरा गांधी के साथ राज कपूर, दिलीप कुमार, मनोज कुमार, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, सायरा बानो, शर्मिला टैगोर, फिरोज खान, राजेंद्र कुमार और लता मंगेशकर और गुजरे जमाने के कई बॉलीवुड सितारे, गायक और संगीतकार नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर की खास बात यह है कि इंदिरा गांधी के साथ तस्वीर के लिए पोज देते हुए कई सितारे जमीन पर भी बैठे थे, जिनमें राज कपूर, दिलीप कुमार और मनोज कुमार जैसे दिग्गज अभिनेता भी शामिल थे।