फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Poonam Pandey in Controversy from death by cancer to allegation on husband

Poonam Pandey Controversy: झूठी मौत से लेकर कपड़े उतारने तक... इन विवादों से घिर चुकी हैं पूनम पांडे

Sat, 22 Feb 2025 11:35 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 22 Feb 2025 11:35 AM IST
सार

Poonam Pandey: अभिनेत्री पूनम पांडे का विवादों से काफी पुराना रिश्ता है। उन्होंने अपनी झूठी मौत का नाटक किया, वर्ल्ड कप के दौरान अपने कपड़े उतारने की बात की। इसके अलावा भी बहुत से विवादों से उनका नाम जुड़ा।

विज्ञापन
Poonam Pandey in Controversy from death by cancer to allegation on husband
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@poonampandeyreal

विस्तार

इन दिनों अभिनेत्री पूनम पांडे सुर्खियों में हैं। पूनम के फैंस पूनम के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर उत्साहित रहते हैं। हाल ही में पूनम पांडे सड़क पर पैप्स को पोज दे रही थीं, तभी एक शख्स ने उन्हें किस करने की कोशिश की। इसके बाद वहां खड़े लोगों ने उसे पकड़ लिया। इससे पहले भी पूनम कई मामलों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। पिछले साल वह सुर्खियों में तब आई थीं, जब ये खबर फैली कि सर्वाइकल कैंसर से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के वक्त विवादित बयान
पूनम पांडे अपने एक बयान को लेकर विवाद में आई थीं। उन्होंने साल 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीत जाती है, तो वह अपने कपड़े उतार देंगी। उनके इस बयान पर लोगों ने काफी हैरानी जताई थी। खबरों के मुताबिक इस बात को लेकर उनके घर में भी खूब विवाद हुआ था। उनके घर वालों ने उन्हें डांटा भी था।

यह खबर भी पढ़ें: Honey Singh: सिंगर हनी सिंह कान्सर्ट को लेकर मुंबई साइबर सेल ने दिखाई सख्ती, भेजा कारण बताओ नोटिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Poonam Pandey in Controversy from death by cancer to allegation on husband
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@poonampandeyreal
लीक हुआ था वीडियो
पूनम पांडे अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। एक बार उनका आपत्तिजनक बाथरूम वीडियो लीक हो गया था। वीडियो में वह बाथरूम में नहाते हुए नजर आ रही थीं। इस वीडियो पर काफी विवाद मचा था। बाद में इस वीडियो को यूट्यूब ने ब्लॉक कर दिया था। 

यह खबर भी पढ़ें: Jennifer Lopez-Ben Affleck: जुदा हुईं जेनिफर लोपेज-बेन एफ्लेक की राहें, कोर्ट से मिली तलाक के फैसले को मंजूरी
 
विज्ञापन

लॉकडाउन में गिरफ्तार हुईं
कोविड की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लग गया था। लोग अपने घरों में थे, लेकिन पूनम पांडे हरकतें कर रही थीं। खबर है कि जब लोगों को हिदायत दी गई थी कि वह अपने घरों में रहें ऐसे में पूनम पांडे अपने पति सैम के साथ बाहर निकली थीं। नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इस मामले पर भी उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

पति पर लगाया घरेलू हिंसा का इल्जाम
पूनम पांडे ने रियलिटी शो 'लॉक अप' में दावा किया था कि उनके पूर्व पति ने उन्हें यातना दी थी, जिसकी वजह से उन्हें ब्रेन हेम्ब्रेज हो गया था। पूनम पांडे ने 2020 में सैम बाम्बे से शादी की थी। कुछ ही दिनों बाद उन्होंने अपने पति पर इल्जाम लगाया था कि वह उन पर अत्याचार करता है। जिस वक्त पूनम ने अपने पति पर इल्जाम लगाया था उस वक्त वह पति के साथ हनीमून पर थीं।

ऐप से हुआ विवाद
साल 2017 में खबरें आई थीं कि पूनम पांडे ने 'पांडे ऐप' लांच किया था। खबरों आईं थीं कि पूनम इस ऐप में अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती थीं। उनका ये ऐप विवादों में आ गया। इसके बाद गूगल प्ले ने इसे एक घंटे के अंदर ही हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed