Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Prabhas begin shooting for Salaar Part 2 Shouryaanga Parvam from August 10 Prithviraj Sukumaran Prashanth Neel
{"_id":"6686269a6bc5a91695068b3e","slug":"prabhas-begin-shooting-for-salaar-part-2-shouryaanga-parvam-from-august-10-prithviraj-sukumaran-prashanth-neel-2024-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salaar 2: प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सलार 2' को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन शुरू होगी फिल्म की शूटिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salaar 2: प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सलार 2' को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:27 AM IST
सार
हाल ही में प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हुई है। इस फिल्म को प्रशंसकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सलार 2' की शूटिंग जल्द शुरू होने जा रही है, जिसका प्रशंसक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हाल ही में प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हुई है। इस फिल्म को प्रशंसकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सलार 2' की शूटिंग जल्द शुरू होने जा रही है, जिसका प्रशंसक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।
2 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अपनी दमदार भूमिका को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। प्रशंसकों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है। फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' अभी तक करोड़ों की कमाई कर कई रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है। प्रभास की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। प्रभास के प्रशंसक उनकी हर एक फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 'कल्कि 2898 एडी' को जमकर एंजॉय कर रहें प्रभास के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है कि जल्द ही अभिनेता की फिल्म 'सलार 2' की शूटिंग शुरू होने जा रही है। फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है कि कब शुरू होने जा रही है 'सलार 2' की शूटिंग।
3 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
2023 में रिलीज हुई 'सलार भाग 1' की अपार सफलता के बाद निर्देशक प्रशांत नील जल्द ही अब 'सलार 2' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'सलार' ने टिकट खिड़की पर 700 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी, जिसके बाद इस फिल्म के सीक्वल का एलान भी कर दिया गया था। 'सलार' के सीक्वल 'सलार 2' की शूटिंग 10 अगस्त से शुरू हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'सलार 2' के 20 प्रतिशत की शूटिंग पहले ही की जा चुकी है, जो प्रभास और पृथ्वीराज के बीच फिल्माया गया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'सलार 2' के पहले भाग की कहानी जहां से खत्म हुई थी, वहीं से इसके दूसरे भाग की कहानी की शुरुआत होगी। 'सलार' में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रेया रेड्डी, श्रुति हासन, मिनाक्षी चौधरी और भी कई अभिनेताओं ने अहम भूमिका निभाई थी। 'सलार 1' की तरह ही फिल्म 'सलार 2' को भी प्रशांत नील ने लिखा है और इसको निर्देशित भी प्रशांत ही करेंगे। होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित किया जाएगा। फिल्म में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी नजर आएंगे। बहरहाल, प्रभास के प्रशंसक उनकी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को एंजॉय कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
'कल्कि 2898 एडी' की सफलता के बाद प्रभास की कई फिल्में और आनी बाकी हैं। प्रभास की आगामी फिल्मों की बात करें तो इस सूची में 'सलार 2' के अलावा 'बाहुबली 3', 'स्पिरिट', 'राजा साहब' और इसके अलावा निर्देशक हनु राघवपुडी की एक पीरियड ड्रामा फिल्म शामिल है।
बंधेज के लहंगे में खूब जचीं अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।