Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करने पहुंचे जस्टिन बीबर, पॉप सिंगर के साथ सजेगी शाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबर 7 साल बाद भारत लौटे हैं, लेकिन इस बार वे सिर्फ अंबानी परिवार और उनके मेहमानों के लिए ही परफॉर्म करेंगे। गायक ने साल 2022 में भारत में एक कॉन्सर्ट की घोषणा की थी, लेकिन बाद में उनके स्वास्थ्य के खराब होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया। अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी 5 जुलाई, शुक्रवार को मुंबई में उनके आलीशान घर एंटीलिया में होगी। यह कपल 12 जुलाई को पारंपरिक और सितारों से सजी शादी के बंधन में बंधने वाला है।
हाल ही में, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि अंबानी परिवार अपने विवाह समारोह में प्रस्तुति देने के लिए एडेल, ड्रेक और लाना डेल रे से बातचीत कर रहा है, हालांकि, परिवार या अंदरूनी सूत्रों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
View this post on Instagram
मालूम हो कि अनंत और राधिका ने इस साल की शुरुआत में जामनगर में एक भव्य प्री-वेडिंग पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें रिहाना, दिलजीत दोसांझ, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और अन्य सहित कई बड़े नाम शामिल हुए थे।
इसके बाद में फ्रांसीसी क्रूज पर उनकी दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी के दौरान, कैटी पेरी, पिटबुल, द बैकस्ट्रीट बॉयज और इतालवी ओपेरा कलाकार एंड्रिया बोसेली जैसे सितारों को जल्द ही शादी करने वाले जोड़े और मेहमानों का मनोरंजन करते देखा गया। हाल ही में, अंबानी परिवार सामूहिक विवाह भी करवाया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।
Kartik Aaryan: नेपोटिज्म पर कार्तिक ने फिर साझा किए अपने विचार, बोले- सभी के लिए मौके एक जैसे नहीं होते