Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
prabhas deepika amitabh bachchan starrer Kalki 2898 AD box Collection collection crossed 700 crore rs mark
{"_id":"66861fe9f196c3958c001459","slug":"prabhas-deepika-amitabh-bachchan-starrer-kalki-2898-ad-box-collection-collection-crossed-700-crore-rs-mark-2024-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kalki 2898 AD Collection: 700 करोड़ी हुई 'कल्कि 2898 एडी', टिकट खिड़की पर पैसों की बरसात जारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kalki 2898 AD Collection: 700 करोड़ी हुई 'कल्कि 2898 एडी', टिकट खिड़की पर पैसों की बरसात जारी
टिकट खिड़की पर 'कल्कि 2898 एडी' का तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन फिल्म का बॉक्स कलेक्शन तेजी से बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि 'कल्कि 2898 एडी' ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। केवल आठ दिन में ही फिल्म ने इस आंकड़े को छू लिया है, जिससे साफ है कि 800 करोड़ का आंकड़ा भी जल्द ही छू लिया जाएगा।
2 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कल्कि 2898 एडी' के 700 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने की जानकारी फिल्म निर्माताओं द्वारा साझा की गई है। फिल्म 27 जून, 2024 को रिलीज हुई थी और भारत में पहले दिन ही 95.3 करोड़ रुपये कमाकर फिल्म ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया था। दूसरे दिन 57.6 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 64.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। दर्शक इस फिल्म का जमकर आनंद ले रहे हैं।
3 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कल्कि 2898 एडी' का प्रचार काफी अलग ढंग से किया गया था। फिल्म के दो किरदार भैरव और बुज्जी को लेकर तो एनिमेटिड सीरीज भी जारी की गई थी। भारत के साथ-साथ उत्तरी अमेरिका में भी फिल्म के टिकटों की जोरदार एडवांस बुकिंग देखने को मिली थी। उस वक्त उन आकंड़ों से अंदाजा लगाया जाने लगा था कि इसकी मोटी कमाई होने वाली है और अब बॉक्स ऑफिस पर यही देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कमल हासन ने अभिनय किया हैं। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर 'चंदू चैंपियन' और 'मुंजा' से हो रही है और कमाई की रेस में 'कल्कि 2898 एडी' लगातार तेजी से दौड़ रही है।
'कल्कि 2898 एडी' तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं फिल्म बन चुकी है। 'बाहुबली 2', 'आरआरआर', 'सालार पार्ट 1' और 'बाहुबली' भी इस सूची में शामिल हैं। अब देखना होगा कि यह फिल्म कितनी जल्दी 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो पाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।