अभिनेत्री और मॉडल नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के तलाक की अफवाहें कई दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच नताशा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। उनके इस पोस्ट ने दोनों के बीच के अनबन को फिर से हवा दे दी है। उन्होंने इस वीडियो में लोगों को जीवन में कुछ परिस्थितियों से गुजरते समय निराश होने के बजाय ईश्वर पर विश्वास रखने की सलाह दी है। उनका ये पोस्ट हार्दिक पांड्या से अलग होने की अफवाहों के बीच आया है। ऐसे में लोग इस वीडियो को उनके और हार्दिक के रिश्ते में चल रही अनबन से जोड़ रहे हैं।
Hardik-Natasha: नताशा ने फिर दी हार्दिक पांड्या संग तलाक की अफवाहों को हवा, बोलीं- 'भगवान आपके साथ हैं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 04 Jul 2024 09:31 AM IST
सार
अभिनेत्री और मॉडल नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के तलाक की अफवाहें कई दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच नताशा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। उनके इस पोस्ट ने दोनों के बीच के अनबन को फिर से हवा दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
