फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Junaid Khan: घर में इस तरह से होती है जुनैद खान की आलोचना, पिता आमिर खान कह देते हैं यह बात

Thu, 04 Jul 2024 08:55 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 08:55 AM IST
सार

आमिर खान के बेटे जुनैद खान बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुके हैं। जुनैद की 'महाराज' फिल्म में अभिनय के लिए खूब तारीफ हो रही है। इसी बीच, एक ताजा साक्षात्कार में जुनैद खान ने अपने घर में अपनी आलोचना को लेकर कुछ बातें साझा की है।
 
विज्ञापन
This is how Junaid Khan is criticized at his home by his father Aamir Khan mother reena dutta and sister ira
जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम @jaideepahlawat

फिल्म 'महाराज' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जुनैद ने कहा कि वो अपने को इस मामले में खुशकिस्मत मानते हैं कि वो एक ऐसे परिवार से आते हैं, जो बहुत ही सहायक है। घर के सदस्यों द्वारा होने वाली आलोचना को लेकर जुनैद ने कहा कि इस मामले में भी उनके घरवाले काफी सहायक है और उन्हें प्रोत्साहित करते रहते हैं।
 
This is how Junaid Khan is criticized at his home by his father Aamir Khan mother reena dutta and sister ira
जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम @jaideepahlawat

जुनैद ने कहा कि उनके घर में फिल्मों को लेकर ज्यादा बातचीत नहीं होती है। उन्होंने कहा कि अगर उनके पिता आमिर खान उन्हें अपनी ओर से कोई सुझाव भी देते हैं तो साथ में यह भी कह देते हैं कि तुम्हें वही करना चाहिए, जो तुम करना चाहते हो। जुनैद ने बताया कि उनकी मां रीना दत्ता भी इसी तरह से अपनी बात रखती हैं और बहन भी बिना किसी शर्त के समर्थन करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
This is how Junaid Khan is criticized at his home by his father Aamir Khan mother reena dutta and sister ira
फिल्म 'महाराज' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साक्षात्कार में जुनैद से उनकी और उनके पिता की अभिनय शैली में अंतर को लेकर भी सवाल पूछा गया। जवाब में, उन्होंने कहा कि बतौर कलाकार वे दोनों एक-दूसरे से काफी अलग है। उन्होंने अपने पिता का जिक्र करते हुए कहा कि वो एक कमाल के अभिनेता हैं और कई दफा ऐसा भी होता है कि उनकी दो फिल्मों के बीच, यह बताना मुश्किल हो जाता है कि क्या ये दोनों एक ही आदमी है। 

M M Keeravani: हिंदी पट्टी में खूब पसंद किया जाता है कीरावणी का संगीत, इस गाने ने दुनियाभर में दिलाई खास पहचान

विज्ञापन
This is how Junaid Khan is criticized at his home by his father Aamir Khan mother reena dutta and sister ira
फिल्म 'महाराज' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'महाराज' फिल्म की बात करें तो यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें जुनैद खान ने एक समाज सुधारक करसनदास मुलजी का किरदार अदा किया है। यह फिल्म साल 1862 के महाराज मानहानि मामले पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है। इसमें जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे और शरवरी ने भी अभिनय किया है। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स द्वारा किया गया है। 

Indian 2: शंकर ने बताया डिजिटल युग में कैसे प्रासंगिक है सेनापति का किरदार, भ्रष्टाचार पर कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed