फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prabhas will complete Raja Saab shooting end of november 2024 with Malavika Mohanan Nidhhi Agerwal reports

Raja Saab: इस दिन 'राजा साब' की शूटिंग पूरी करेंगे प्रभास, निर्देशक के साथ पोस्ट प्रोडक्शन पर बनाई यह योजना

Sat, 05 Oct 2024 10:29 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 05 Oct 2024 10:29 AM IST
सार

'राजा साब' के निर्माता टीजी विश्व प्रसाद ने पिछले दिनों अपनी नई फिल्म स्वैग के प्रमोशन के दौरान 'राजा साब' की शूटिंग के बारे में जानकारी साझा की और बताया कि फिल्म का आखिरी शेड्यूल कब होगा।

विज्ञापन
Prabhas will complete Raja Saab shooting end of november 2024 with Malavika Mohanan Nidhhi Agerwal reports
द राजा साब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

विस्तार

प्रभास मारुति द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म 'राजा साब' की शूटिंग पूरी करने के लिए कमर कस रहे हैं। अभिनेता कई परियोजनाओं में व्यस्त हैं। आखिरी बार वे 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल भी हुई। अब, प्रभास जल्द से जल्द 'राजा साब' को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। फिल्म का पोस्टर भी जारी हो चुका है। वहीं, अब इसकी शूटिंग में बारे में नई जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

नवंबर में खत्म होगी फिल्म की शूटिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'राजा साब' की शूटिंग नवंबर के अंत तक पूरी करने की योजना है। यह खबर खुद निर्माता टीजी विश्व प्रसाद ने पिछले दिनों अपनी नई फिल्म स्वैग के प्रमोशन के दौरान दी। प्रभास ने मारुति के साथ बातचीत की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी फिल्मांकन इस समय सीमा के भीतर अंतिम रूप से हो जाएं, जिससे जल्दी पोस्ट-प्रोडक्शन प्रक्रिया शुरू हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में मालविका-निधि का तड़का
फिल्म में मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म की अधिकांश शूटिंग रोमांटिक कॉमेडी जैसे दृश्यों को अच्छे से दिखाने के लिए डिजाइन किए गए विस्तृत सेट पर की गई है। दोनों अभिनेत्रियां ग्लैमरस किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। इससे पहले मालविका मोहनन ने प्रभास के साथ काम करने को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त की थी। साथ ही उन्होंने फिल्म की टीम का आभार भी जताया था।

विज्ञापन

प्रभास की आने वाली फिल्में
पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित 'राजा साब' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का संगीत थमन द्वारा तैयार किया जा रहा है, जिनके पिछले काम ने इंडस्ट्री में काफी प्रशंसा बटोरी है। प्रशंसक बेसब्री से टीजर के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 'राजा साब' का टीजर जल्द यानी इसी महीने रिलीज होने वाला है। 'राजा साब' में प्रभास काफी अलग अंदाज में नजर आएंगे। वे इस बार कुछ रोमांटिक और चुलबुले अंदाज में नजर आ सकते हैं। राजा साहब की शूटिंग पूरी होने के बाद प्रभास अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे, जिसमें हनु राघवपुडी की फौजी और संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट शामिल है, जिसकी शूटिंग अगले साल होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed