फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Preity Zinta 18 crore loan wave off what she said about it

Preity Zinta: क्या वाकई प्रीति जिंटा का 18 करोड़ का लोन हो गया माफ? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई

Tue, 25 Feb 2025 09:20 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 25 Feb 2025 09:20 AM IST
सार

Preity Zinta: न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में कथित भ्रष्टाचार की खबरों के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसके संचालन पर रोक लगा दी है। ऐसे में इल्जाम हैं कि बैंक ने प्रीति जिंटा के 18 करोड़ रुपये माफ किए हैं। इस पर प्रीति ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Preity Zinta 18 crore loan wave off what she said about it
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम@realpz

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वह क्रिकेट के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हैं। वह आईपीएल की टीम 'किंग्स 11 पंजाब' से जुड़ी हैं। उन्होंने साल 2016 में जीन गुडइनफ से शादी की और अमेरिका में जा कर बस गईं। हाल ही में खबर आई कि न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक की तरफ से प्रीति के 18 करोड़ रुपये माफ कर दिए गए। इस पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। 
विज्ञापन

लोन माफ किए जाने पर प्रीति क्या बोलीं?
प्रीति जिंटा ने अपने एक बयान में लोन माफ होने वाली बात पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि '12 साल से अधिक समय से पहले, मेरे पास न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के साथ एक ओवरड्राफ्ट सुविधा थी। 10 साल से अधिक समय से पहले, मैंने इस ओवरड्राफ्ट सुविधा के ताल्लुक से सभी बकाया राशि पूरी तरह से चुका दी थी और खाता बंद हो गया था।'

यह खबर भी पढ़ें: Preity Zinta: 'सभी रास्ते महाकुंभ की ओर जाते हैं', भक्ति में लीन दिखीं प्रीति, यूजर बोले- 'यूपी में स्वागत है'
विज्ञापन
विज्ञापन

Preity Zinta 18 crore loan wave off what she said about it
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रीति जिंटा पर क्या हैं इल्जाम?
इल्जाम हैं कि संकटग्रस्त न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक की एक ब्रांच मैनेजर की जानकारी के बिना लोन जारी किया गया। इसमें से कई लोन फंड डाइवर्जन की वजह से गैर-निष्पादित परिसंपतियों में बदल गए। इसमें प्रीति जिंटा के कथित 18 करोड़ रुपये भी शामिल थे। खबरों के मुताबिक यह लोन प्रॉपर रिकलरी प्रोसीजर का पालन किए बिना ही लिया गया। न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को लेकर मनी लाइफ की एक रिपोर्ट ने भ्रष्टाचार का खुलासा किया है। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इसके संचालन पर रोक लगा दी है।

यह खबर भी पढ़ें: Shamsul Huda Bihari: भुला दिए इस गीतकार को रोल मॉडल मानते हैं जावेद अख्तर, ये गाने हैं मशहूर
विज्ञापन

कुंभ गईं प्रीति जिंटा
बीते दिन अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने महाकुंभ का जिक्र किया है। पोस्ट में वे महादेव की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। माथे पर चंदन लगाए दिख रही हैं। उनके गले में पुष्प माला है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'सभी रास्ते महाकुंभ की ओर जाते हैं। सत्यम शिवम् सुंदरम्'। उन्होंने हैशटैग में महाकुंभ और प्रयागराज लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed