फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   preity zinta apologizes for behavior after dharamshala ipl match cancellation

IPL 2025: प्रीति जिंटा ने फैंस से क्यों मांगी माफी? आईपीएल मैच रद्द होने पर अब जाकर दी प्रतिक्रिया

Sun, 11 May 2025 03:50 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 11 May 2025 03:50 PM IST
सार

Preity Zinta Apologises: बॉर्डर पर तनाव की स्थिति के चलते रद्द हुए मैच के बाद के हालातों को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस और पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
preity zinta apologizes for behavior after dharamshala ipl match cancellation
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम-@realpz

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती टेंशन की वजह से आईपीएल को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। बीते गुरुवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच भी हाई अलर्ट के चलते बीच में ही रद्द हो गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने कड़े लहजे में सभी फैंस को जल्द से जल्द स्टेडियम खाली करने के लिए कहा था। अब अभिनेत्री ने अपने इस बर्ताव के लिए माफी मांगी है। 

विज्ञापन

प्रीति जिंटा ने मामले पर दी प्रतिक्रिया
प्रीति जिंटा ने अब इस पूरे मामले पर अपना रिएक्शन देते हुए उस गंभीर स्थिति में अपने हाल-ए-दिल को बयां किया है। एक्ट्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं भारतीय रेलवे और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताती हूं,जिन्होंने दोनों टीमों, स्टाफ और परिवारों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई।’ साथ ही उन्होंने BCCI सचिव जय शाह, अरुण धूमल और पंजाब किंग्स की मैनेजमेंट टीम का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने पूरे प्रोसेस को आसानी से अंजाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन

अभिनेत्री ने बर्ताव के लिए मांगी माफी 
मैच के कॉल ऑफ होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रीति का बर्ताव सुर्खियों में आ गया। उन्होंने सख्त लहजे में फैंस से स्टेडियम खाली करने के लिए कहा था। इसे लेकर प्रीति ने लिखा, ‘उस दिन हालातों को देखते हुए मुझे तुरंत फैसला लेना पड़ा। मुझे दर्शकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी थी इसलिए मैं कुछ ज्यादा ही सख्त हो गई थी। मैं फैंस से माफी मांगती हूं जिनके साथ मैं तस्वीरें भी नहीं खिंचवा पाई।’
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबबर भी पढ़ें: Anupama: रूपाली से विवाद और अनुपमा छोड़ने की खबरों पर मनीष गोयल ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई
प्रीति ने दर्शकों का किया धन्यवाद
अपने पोस्ट में प्रीति ने धर्मशाला स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की सराहना भी की और कहा कि उन्होंने बिना किसी घबराहट के पूरी स्थिति को बखूबी संभाला। उन्होंने लिखा कि ऐसे वक्त में संयम बनाए रखना आसान नहीं होता, लेकिन दर्शकों ने जिस समझदारी से व्यवहार किया, वह काबिल-ए-तारीफ है। 

यह खबबर भी पढ़ें: सुरभि चंदना ने साड़ी में शेयर कीं दिलकश तस्वीरें, बोलीं-आओ हवा महल की सैर करो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed