फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Preity Zinta being judged online she got angry and make hear to user

Preity Zinta: ऑनलाइन जज किए जाने पर सोशल मीडिया पर भड़कीं प्रीति जिंटा, यूजर्स को सुनाई खरी खोटी

Fri, 21 Feb 2025 04:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 21 Feb 2025 04:04 PM IST
सार

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। कई यूजर ने उनकी पोस्ट पर उन्हें जज किया। इस पर प्रीति ने उन्हें खरी खोटी सुना दी।

विज्ञापन
Preity Zinta being judged online she got angry and make hear to user
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम@realpz

विस्तार

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट पर सवाल उठाने वाले ट्रोल्स को खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने एक्स पर की गई एक नई पोस्ट में, बढ़ती निराशावादिता और सोशल मीडिया टॉक्सिटी के बारे में बताया है। उन्होंने ये भी बताया है कि किस तरह से लोग किसी सेलिब्रिटी की पोस्ट पर जल्दी से फैसला ले लेते हैं।

विज्ञापन

प्रीति ने पोस्ट में दी नसीहत
एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनके पहले एआई चौटबॉट इंटरैक्शन को 'पेड प्रमोशन' नौटंकी माना गया। उन्होंने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों को 'भक्त' कह कर बुलाया जाता है और गर्वित भारतीयों को 'अंध भक्त' कहा जाता है। एक बड़ी पोस्ट में प्रीति जिंटा ने कहा 'सोशल मीडिया पर लोगों को क्या हो रहा है? हर कोई आलोचक हो रहा है। अगर कोई अपने पहले एआई चैटबॉट के बारे में बात करता है, तो लोग समझते हैं कि पैड प्रमोशन है। अगर आप अपने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हो तो भक्त कहलाते हो। अगर आप गर्वित हिंदू या भारतीय हो तो आप अंध भक्त कहे जाते हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Preity Zinta being judged online she got angry and make hear to user
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम@realpz

मेरे लिए कोई जान नहीं दे सकता
'वीर जारा' की एक्ट्रेस ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा 'आइए इसे हकीकत बनाएं और लोगों को वैसे ही लें जैसे वे हैं, न कि जैसा हम सोचते हैं कि उन्हें होना चाहिए! हमें लगता है कि हमें बस बातचीत करनी चाहिए और एक दूसरे से बात करके खुश होना चाहिए। अब मुझसे ये मत पूछना कि मैंने जीन से शादी क्यों की? मैंने उनसे शादी की क्योंकि मैं उनसे प्यार करती हूं। क्योंकि सरहद पर एक भी ऐसा शख्स नहीं है, जो मेरे लिए अपनी जान दे सकता है समझे।'

यह खबर भी पढ़ें: Anurag Kashyap: इसलिए फिल्म निर्माता बनना चाहते थे अनुराग कश्यप, सिनेमा को लेकर की अपने मन की बात

विज्ञापन

यूजर ने प्रीति को दिया जवाब
एक्स पर कई यूजर्स ने इस पोस्ट का जवाब दिया है। एक यूजर ने कहा है कि इस तरह की पोस्ट ट्रोलर्स को बढ़ावा देती हैं। यूजर ने लिखा कि "अगर ये ट्रोल्स न होते तो क्या आपने कभी पोस्ट किया होता, सेलिब्रिटीज की ऐसी प्रतिक्रियाएं ट्रोलर्स को भी बढ़ावा देती हैं? हमारे जैसे अपने फैंस के लिए कठिन चीजों को आसान बनाएं, ट्रोलिंग और एआई आदि के साथ घंटों चैटिंग करके निराशाजनक होने के बजाय हमारे लिए इसे और बेहतर बनाएं।'

यह खबर भी पढ़ें: Crime Beat Review: रंग जमाने से फिर चूके साकिब सलीम और सबा आजाद, सुधीर मिश्रा के नाम पर जी5 ने लगाया बट्टा

प्रीति ने सकारात्मकता फैलाने की दी सलाह
प्रीती ने यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा कि 'हमें लगता है कि आप लोग ये भूल गए हैं कि हम तकनीकि के साथ बड़े नहीं हुए हैं, इसलिए ये एलियन की तरह लग रहा है और एआई के प्रति बहुत जिज्ञासा है। मैं असल बातचीत को अहमियत देती हूं और मुझे ऑनलाइन आने का वक्त ही नहीं मिलता क्योंकि मैं अपने छोटे बच्चों के साथ मसरूफ रहती हूं। पहले हम बहुत बढ़िया चैट करते थे। हम कोई विषय चुनते थे और सभी उस विषय पर बात करते थे। उम्मीद है कि जब मेरे पास ज्यादा वक्त होगा, तो मैं उन चैट पर वापस आऊंगी।'

प्रीती जिंटा ने कई दूसरे यूजर्स को भी रिप्लाई किया। उन्होंने लोगों से गुजारिश की कि वह नाकारात्मकता के बजाए सकारत्मकता फैलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed