फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Preity zinta express her condolences to the families affected by uttarkashi cloudburst and sonu also reacts

Preity Zinta: उत्तराकाशी आपदा पर प्रीति जिंटा ने पाड़ितों को दी संवेदना, सोनू सूद बोले- हम अब चुप नहीं रह सकते

Fri, 08 Aug 2025 12:31 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 08 Aug 2025 12:31 PM IST
सार

Preity Zinta Reacts On Uttarkashi Cloudburst: बीते मंगलवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से भयंकर तबाही हुई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना पर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। 

विज्ञापन
Preity zinta express her condolences to the families affected by uttarkashi cloudburst and sonu also reacts
प्रीति जिंटा और सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हाल ही में बादल फटने और भारी बारिश होने के कारण हुई दुखद घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर संदेश साझा किया है। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या कहा।

विज्ञापन


प्रीति जिंटा ने पीड़ितों के लिए की प्रार्थना
उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा ने तमाम लोगों के जीवन को तबाह कर दिया। साथ ही अभी भी कई लापता हैं। इस घटना पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘उत्तराखंड में आई विनाशकारी बाढ़ से पीड़ित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं उनके और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूं। जीवन बहुत नाजुक और अप्रत्याशित है।’
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ashish Vidyarthi: बड़े पर्दे से इसलिए दूर हैं आशीष विद्यार्थी, व्लॉग के जरिए खुद बताई अहम वजह
विज्ञापन
विज्ञापन




सोनू सूद ने कहा- ये चुप रहने का वक्त नहीं
बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता सोनू सूद ने भी एक्स अकाउंट पर शुक्रवार को एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘धराली सन्नाटे में डूब रहा है और हम अब चुप नहीं रह सकते। 4 जानें चली गईं, लगभग 100 लापता, 12 होटल, घर और दुकानें पल भर में बह गए। उन्होंने दशकों में जो कुछ बनाया था, वह रातोंरात गायब हो गया। ये सिर्फ संख्याएं नहीं हैं - ये परिवार हैं, सपने हैं, भविष्य हैं।’ इसके आगे उन्होंने कहा कि लोग पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं।



कब हुई थी यह घटना?
5 अगस्त यानी कि मंगलवार के दिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी के धराली में भारी बारिश के बाद अचानक बादल फटा, जिस कारण पल भर में भारी नुकसान हो गया। इस घटना द्वारा मची तबाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जो काफी हैरान करने वाला था। जिला प्रशासन ने बताया कि इसमें अभी तक चार लोगों की जान जा चुकी है और कई लापता हैं, जिनकी खोज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed