Preity Zinta: अपनी टीम का मैच देखने से पहले प्रीति जिंटा की तबीयत खराब, रात भर नहीं आई नींद
Preity Zinta Fever: प्रीति जिंटा ने अपनी टीम पंजाब किंग्स का मैच देखने से पहले एक अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें बुखार हो गया और वह रातभर सो नहीं सकीं। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं इस खबर में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपनी आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के लगभग हर मैच देखती हैं। प्रीति जिंटा ने अपनी टीम पंजाब किंग्स का मैच देखने से पहले एक अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि उनकी तबीयत खराब है और उन्हें बुखार है। रविवार को मुल्लांपुर स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ पंजाब किंग्स के मैच से पहले वह रात को सो नहीं सकीं।
I’m sure it’s all the hectic travel, excessive heat n air conditioning exposure & constantly changing hotel rooms that has brought on the fever. It’s never fun when you are sick & having a sleepless night. Thank god mom is coming to see me & the game tomorrow 😍 Hope I can make…
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) April 19, 2025विज्ञापन
प्रीति जिंटा को चढ़ा बुखार
प्रीति जिंटा ने बताया कि यह हालत लगातार यात्रा, गर्मी और होटल के कमरे बदलने की वजह से हुई है। हालांकि उन्होंने बताया कि यह राहत की बात है कि उनके साथ उनकी मां सफर कर रही हैं। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि वह ऐसा दिखावा करेंगी कि यह 'क्रिकेट का बुखार' है।
Aamir Khan: इतनी सी बात के लिए आधी रात को मुश्ताक के घर पहुंच गए थे आमिर, एक्टर ने साझा किया किस्सा
प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट
प्रीति जिंटा ने एक्स पर लिखा कि 'मुझे पता है कि यह बुखार लगातार सफर, गर्मी, एसी और होटल के कमरे बदलने से हुआ है। अगर आप बीमार होते हैं और सो नहीं पाते तो बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। शुक्र है कि मेरे साथ मेरी मां भी यात्रा कर रही हैं। सभी को अलविदा और शुभ रात्रि, मैं बस यह दिखावा करने जा रही हूं कि यह क्रिकेट का बुखार है। ऑनलाइन प्रसारित होने वाली सभी फर्जी खबरों को नजरअंदाज करें।'
इससे पहले प्रीति जिंटा ने युजवेंद्र चहल के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और उनके खेल को लेकर उनकी खूब तारीफ की थी।
'केसरी चैप्टर 2' से लेकर '3 इडियट्स' तक इन फिल्मों में सहायक अभिनेता बने आर माधवन, फिर भी लूट ली महफिल
प्रीति जिंटा बॉलीवुड में जल्द करेंगी वापसी
आपको बता दें कि प्रीति जिंटा फिल्मों में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लाहौर 1947' में सनी देओल के साथ नजर आएंगी। फिल्म में शबाना आजमी और अली फजल होंगे। इसे आमिर खान प्रोडक्शन द्वारा निर्मित किया जाएगा।