फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Preity Zinta praises Yuzvendra Chahal hug and shares 16 years old photos

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने इस बात के लिए की युजवेंद्र चहल की तारीफ, शेयर की 16 साल पुरानी तस्वीर

Fri, 18 Apr 2025 10:31 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 18 Apr 2025 10:31 AM IST
सार

Preity Zinta On Yuzvendra Chahal: अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की खूब तारीफ की है। युजवेंद्र चहल हाल ही में अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ तलाक को लेकर चर्चा में थे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Preity Zinta praises Yuzvendra Chahal hug and shares 16 years old photos
प्रीति जिंटा के साथ युजवेंद्र चहल - फोटो : एक्स

विस्तार

आईपीएल 2025 में टीम किंग 11 ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपनी टीम से बहुत खुश हैं और उन्होंने टीम की खूब तारीफ की है। पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स से जबरदस्त जीत हासिल की, जिसमें क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अहम भूमिका निभाई है। इस जीत के बाद प्रीति जिंटा ने युजवेंद्र चहल की खूब तारीफ की है और उनके ऊपर सोशल मीडिया पर एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीति जिंटा ने युजवेंद्र को लगाया गले
प्रीति जिंटा ने अपने एक्स हैंडल पर युजवेंद्र चहल के साथ तीन तस्वीरें शेयर कीं हैं। एक तस्वीर में प्रीति जिंटा हैं और युजवेंद्र चहल बैठे हुऐ हैं। दूसरी तस्वीर में प्रीति जिंटा चहल को गले लगाती हुई नजर आ रही हैं, जबकि तीसरी तस्वीर में प्रीति जिंटा और चलह एक ट्रॉफी पकड़े हैं और दोनों मुस्कुरा रहे हैं।
Shabana Raza B'day: मशहूर एक्टर की पत्नी हैं शबाना रजा, निर्देशक ने जबरदस्ती बदल दिया था मुस्लिम नाम

Preity Zinta praises Yuzvendra Chahal hug and shares 16 years old photos
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम @realpz
प्रीति जिंटा ने की चहल की तारीफ
प्रीति जिंटा ने एक्स पोस्ट में लिखा है 'यह कैसे शुरू हुआ और कैसे चल रहा है। मैं युजवेंद्र से 2009 में किंग्स कप के दौरान चंडीगढ़ में मिली। मैं क्रिकेट में नई थी और वह अंडर-19 क्रिकेटर थे। इस बात को 16 साल हो गए हैं। इन सालों में मैंने उन्हें बढ़ते और क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाते हुए देखा है। मैं हमेशा चाहती थी कि वह मेरी टीम में रहें, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। (अब वह टीम में हैं) हमारी टीम का आखिरी खेल इस बात का उदाहरण था कि मैं चहल की फैन क्यों थी। मैं तुम्हें अपनी टीम में लाकर खुश हूं। हमेशा तुम्हें मुस्कुराते और चमकते हुए देखना चाहती हूं।'
कुणाल कामरा विवाद के बीच वरुण ग्रोवर ने ली चुटकी, वीडियो के डिस्क्लेमर में लिखा- 'जगह की गलती नहीं है'
 

चहल और धनश्री वर्मा का हुआ तलाक
आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल हाल ही में अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ तलाक को लेकर चर्चा में थे। युजवेंद्र चहल ने 22 दिसंबर 2020 को कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से शादी की थी। 20 मार्च 2025 को दोनों का अधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। वकील ने इस बात की तस्दीक की कि दोनों का अधिकारिक तौर पर तलाक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed