Preity Zinta: क्या प्रीति जिंटा राजनीति में कर रही एंट्री? एक्ट्रेस ने किया खुलासा; बोलीं- ‘मुझे अपने देश…’
Preity Zinta: हाल ही में अभिनेत्री प्रीति जिंटा आइपीएल में अपनी टीम को सपोर्ट करने में व्यस्त हैं। अब अभिनेत्री ने राजनीति में शामिल होने को लेकर जवाब दिया है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के राजनीति में शामिल होने को लेकर कई अफवाहें चलती रहती हैं। अब इस मामले में अभिनेत्री ने जवाब दिया है। जानिए एक्ट्रेस ने क्या खुलासा किया। क्या वो राजनीति में शामिल होंगी या नहीं?
अभिनेत्री ने तोडी चुप्पी
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने एक्स अकाउंट पर यूजर्स द्वारा कुछ भी सवाल करने वाला सेशन चला रखा है। इसी पर उनसे कई तरह के सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। एक यूजर ने प्रीति जिंटा से राजनीति से जुड़ा सवाल पूछा, ‘क्या आप आने वाले समय में भाजपा में शामिल होंगी? पिछले कुछ महीने के ट्वीट्स देखकर ऐसा ही लगता है।’ इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि सोशल मीडिया यूजर्स के साथ यही समस्या है कि वो बहुत जजमेंटल हो जाते हैं। आगे उन्होंने कहा कि मंदिर या महाकुंभ जाना उनके लिए गर्व की बात है, इसका मतलब ये नहीं वो राजनीति या भाजपा में शामिल हो रही हैं।
That’s the problem with people on social media, everybody has become so judgemental off late. As I said earlier, going to a temple / Maha Kumbh and being proud of who I am & my identity does not equate with me joining politics or for that reason BJP. Living outside India has made… https://t.co/34PBYMSC9F
विज्ञापन विज्ञापन— Preity G Zinta (@realpreityzinta) April 28, 2025
यह खबर भी पढ़ें: Viineet Kumar Siingh: महाकाल के दर्शन करने उज्जैन नगरी पहुंचे विनीत कुमार सिंह, शेयर की तस्वीरें, लिखा नोट
भारत के प्रति बढ़ा प्यार
अभिनेत्री ने उसी ट्वीट के जवाब में आगे लिखा कि जबसे वो भारत के बाहर रह रही हैं, तो उन्हें भारत के प्रति और लगाव हो गया है क्योंकि विदेश में उन्हें अपने देश का असली महत्व समझ में आता है। इस कारण वह भारत की चीजों को और संजोकर रखती हैं। आपको बताते चलें कि अभिनेत्री ने साल 2016 में जीन गुडइनफ से शादी की थी, जिसके बाद प्रीति जिंटा लॉस एंजिलस चली गई थी और एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था।
यह खबर भी पढ़ें: Vicky Kaushal: वास्तविक किरदारों में विक्की कौशल का जलवा बरकरार, जल्द नजर आ सकते हैं खास बायोपिक में
प्रीति जिंटा का वर्कफ्रंट
अगर प्रीति जिंटा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। वर्तमान में अभिनेत्री आईपीएल में अपनी क्रिकेट टीम पंजाब किंग्स का समर्थन करती दिख रही हैं।