फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Preity Zinta shares pictures with her husband and two lovely children on instagram

Preity Zinta: पति और बच्चों के साथ खूबसूरत वादियों में खोईं दिखीं अभिनेत्री प्रीति जिंटा, देखें तस्वीरें

Mon, 16 Jun 2025 08:56 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 16 Jun 2025 08:56 AM IST
सार

Preity Zinta with Her Family: फादर्स डे के मौक पर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ और बच्चों के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं हैं। 

विज्ञापन
Preity Zinta shares pictures with her husband and two lovely children on instagram
प्रीति जिंटा अपने परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम- @realpz

विस्तार

बीते रविवार को पूरी दुनिया में फादर्स डे मनाया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के सितारों ने अपने पिता को याद किया और उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया। इस कड़ी में अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी पति जीन गुडइनफ और अपने दोनों बच्चों जय और जिया के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए फादर्स डे पर एक खास संदेश लिखा है। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन

खूबसूरत वादियों में एंजाय करता दिखा परिवार
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने रविवार देर शाम अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं थीं। कुल मिलाकर अभिनेत्री ने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पहली तस्वीर में उनके पति नीली टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने जंगल में टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं जय और जिया हाथ पकड़कर अपने पिता के पीछे चलते हुए दिख रहे हैं। अभिनेत्री के बेटे ने नीली टी-शर्ट और काली शॉर्ट्स पहन रखी है, जबकि उनकी बेटी गुलाबी ड्रेस में दिख रही हैं। इस तस्वीर को अभिनेत्री ने पीछे से क्लिक की है, जिसमें वो नहीं दिखाई दे रही हैं। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

विज्ञापन
विज्ञापन


फादर्स डे पर लिखा प्यारा नोट
इसके अलावा अभिनेत्री ने जो दूसरी तस्वीर शेयर की है, उसमें वो पति संग दिख रही हैं और दोनों कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘सबसे मजेदार, धैर्यवान, प्यार करने वाले और सबसे प्यारे पिता को हैप्पी फादर्स डे।' इसके साथ उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया है। 


यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: 'हमारे जीवन की रोशनी गागा' प्रियंका चोपड़ा ने निक और मालती के साथ शेयर कीं तस्वीरें; लिखा नोट


प्रीति जिंटा का वर्कफ्रंट
प्रीति जिंटा की बात करें तो उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं। आखिरी बार उन्हें साल 2018 में रिलीज हुई सनी देओल अभिनीत 'भैयाजी सुपरहिट' में देखा गया था। वहीं उनकी आगामी फिल्मों की बात करें तो वह राजकुमार संतोषी निर्देशित ‘लाहौर 1947’ से बॉलीवुड में फिर से वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed