Preity Zinta: वैभव सूर्यवंशी के साथ मॉर्फ्ड फोटो देख भड़का प्रीति जिंटा का गुस्सा, अभिनेत्री ने लगाई फटकार
Preity Zinta Morphed Photo Viral: प्रीति जिंटा का राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के साथ मॉर्फ्ड फोटो पर अब गुस्सा निकला है। अभिनेत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए फोटो को पूरी तरह से फर्जी बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस और आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक फेक फोटो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फोटो में उन्हें राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को गले लगाते हुए दिखाया गया है। हालांकि, प्रीति ने इस फोटो को पूरी तरह से फर्जी बताया है और इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
प्रीति जिंटा ने जताई नाराजगी
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने इस वायरल फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने साफ किया कि यह तस्वीर मॉर्फ की गई है और इसके पीछे कुछ न्यूज चैनल्स का हाथ है। प्रीति ने एक्स पर लिखा, ‘यह तस्वीर पूरी तरह से फर्जी और मॉर्फ की गई है। हैरानी की बात है कि अब न्यूज चैनल्स भी ऐसी फर्जी इमेज को न्यूज आइटम बनाकर परोस रहे हैं।
This is a morphed image and fake news. Am so surprised now news channels are also using morphed images and featuring them as news items !
विज्ञापन विज्ञापन— Preity G Zinta (@realpreityzinta) May 20, 2025
प्रीति ने वैभव से मिलाया था हाथ
दरअसल 18 मई को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच के बाद अभिनेत्री ने खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के साथ सिर्फ हाथ मिलाया था, जिसकी तस्वीर राजस्थान रॉयल्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर भी की गई लेकिन इस तस्वीर को मॉर्फ करके इंटरनेट पर वायरल कर दिया गया। इस मैच में प्रीति की टीम पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। मैच के बाद प्रीति जिंटा मैदान पर बेहद एक्साइटेड नजर आईं और खिलाड़ियों को बधाई दी।
ये खबर भी पढ़ें: Preity On Virat Retirement: विराट कोहली के संन्यास पर प्रीति जिंटा ने रखी राय, सहमत हो गए इंटरनेट यूजर्स
सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया
प्रीति के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की भी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। कई यूजर्स ने एक्ट्रेस का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें इस मामले को कोर्ट तक ले जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, ‘ये मीडिया के कुछ हिस्सों की गिरती साख का उदाहरण है, बस व्यूज और टीआरपी के लिए किसी की छवि के साथ खेलना गलत है।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि आखिर यह खबर बनी क्यों? उन्होंने कहा कि अगर किसी से हाथ मिलाना भी खबर बन जाए और उस पर मॉर्फिंग की जाए, तो यह मीडिया की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल है।