फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Preity Zinta Viral Reaction After Shreyas Iyer Wicket In IPL 2025 Final Match Against RCB

IPL Final 2025: श्रेयस अय्यर के आउट होने पर दुखी हुईं प्रीति जिंटा, यूजर बोले- ‘रुला दिया न बेचारी को’

Tue, 03 Jun 2025 11:10 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 03 Jun 2025 11:10 PM IST
सार

Preity Zinta Viral Reaction: आईपीएल के फाइनल मुकाबले में जैसे ही पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट गिरा, प्रीति जिंटा का चेहरा उतर गया। प्रीति का रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
Preity Zinta Viral Reaction After Shreyas Iyer Wicket In IPL 2025 Final Match Against RCB
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 191 रनों का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत तो बेहतर रही, लेकिन बीच में पारी लड़खड़ाई है। इस बीच कप्तान श्रेयस अय्यर सस्ते में आउट हो गए। श्रेयस अय्यर का विकेट पंजाब के लिए कितना महत्वपूर्ण है, ये प्रीति जिंटा के रिएक्शन से पता लगाया जा सकता है। श्रेयस अय्यर के आउट होने पर अब प्रीति जिंटा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

अय्यर के आउट होने पर दुखी हुईं प्रीति जिंटा
आईपीएल के फाइनल मुकाबले में 191 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब किंग्स एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही थी। लेकिन तभी पंजाब के तीन विकेट लगातार गिर गए। टीम को कप्तान श्रेयस अय्यर से उम्मीद थी, लेकिन अय्यर सिर्फ 1 रन बनाकर इस अहम मुकाबले में आउट हो गए। अब अय्यर के आउट होने के बाद प्रीति जिंटा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल है। अय्यर का विकेट गिरते ही प्रीति एकदम से निराश हो गईं।

विज्ञापन

 

 

यूजर बोले- मेरी प्रीति जिंटा रो रही है
सोशल मीडिया पर भी श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद लोगों के रिएक्शन वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘मेरी प्रीति जिंटा रो रही हैं।’ तो वहीं एक यूजर ने प्रीति जिंटा के रिएक्शन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘रुला दिया न बेचारी को।’
 


 

यह खबर भी पढ़ेंः IPL Final: प्रीति जिंटा के लिए पंजाब किंग्स की जीत की दुआ कर रहे फैंस, बोले- वो भी 18 साल से इंतजार कर रही हैं

 

विराट का रिएक्शन हुआ वायरल
श्रेयस अय्यर का विकेट इस फाइनल मुकाबले में आरसीबी के लिए काफी मायने रखता है। यही कारण है कि जब अय्यर का विकेट गिरा तो आरसीबी खुशी से झूम उठी। इस बीच विराट कोहली का रिएक्शन भी वायरल है। जो अय्यर के आउट होने के बाद खुशी से जश्न मनाते दिखे।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed