प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू ने शूट किया 'वाराणसी' के लिए डांस सीक्वेंस; सेट से बीटीएस फोटोज वायरल
Varanasi Movie: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वाराणसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मेगा बजट फिल्म में महेश बाबू भी नजर आएंगे। हाल ही में दोनों सितारों ने डांस सीक्वेंस शूट किया है। सेट से इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एस एस राजामौली की आगामी पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' पर तेजी से काम चल रहा है। इस फिल्म के जरिए देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त बाद भारतीय फिल्मों की तरफ वापसी कर रही हैं। महेश बाबू भी फिल्म का हिस्सा हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू ने फिल्म के लिए एक डांस सीक्वेंस शूट किया। इसके बीटीएस (बिहाइंड द सीन) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
बास्को मार्टिस ने किया है गाना कोरियोग्राफ
वायरल तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू के साथ सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस भी पोज देते दिख रहे हैं। ये तस्वीरें इस बात का संकेत हैं कि फिल्म के एक शानदार गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है। एक तस्वीर में महेश बाबू और बॉस्को एक्टर की वैनिटी वैन के अंदर साथ दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा सेट पर कोरियोग्राफर के साथ नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस डांस सीक्वेंस के पीछे एक मजेदार कहानी है।
प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी डांस नंबर की शर्त?
प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म साइन करने से पहले एक ही शर्त रखी थी। उन्होंने एक डांस नंबर की फरमाइस रखी थी। 'स्क्रीन रेंट प्लस' की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने राजामौली से अपनी पहली ही बातचीत के दौरान पूछा था, "क्या आप मुझसे डांस करवाएंगे'? बाद में मजाक में कहा कि उन्हें ऐसा नहीं पूछना चाहिए था, क्योंकि कोरियोग्राफी उम्मीद से कहीं ज्यादा मुश्किल निकली। फिल्म में महेश बाबू 'रुद्र' का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने भी मजाकिया अंदाज में प्रियंका से कहा, 'तुम्हारी वजह से मुझे भी यह करना पड़ा'। हालांकि, उन्होंने गाने को फिल्म का एक शानदार पल बताया।
Mahesh Babu, Priyanka Chopra, SS Rajamouli and Bosco Martis from the sets of #Varanasi, where they recently completed the shoot of a song.#varanasi #Maheshbabu @urstrulyMahesh @VaranasiMovie @ssk1122 @ssrajamouli #Globetrotter #Timetrotter #Jaibabu pic.twitter.com/afxCKAWKEg
— 𝐑𝐚𝐦𝐚𝐧𝐚 𝐆𝐨𝐝 (@urstrulyakhil19) April 24, 2026
कब रिलीज होगी 'वाराणसी'?
फिल्म 'वाराणसी' के टाइटल का एलान 15 नवंबर, 2025 को हैदराबाद में हुए 'ग्लोबट्रॉटर' इवेंट में किया गया था। इस फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है और उम्मीद है कि यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक होगी। इसका बजट 1,000 करोड़ रुपये से लेकर 1,300 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। 'वाराणसी' 07 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।