फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra is watching Salman Khan and Aishwarya Rai Bachchan movie Hum Dil De Chuke Sanam

ऐश्वर्या राय-सलमान खान की यह पिक्चर देख रहीं प्रियंका चोपड़ा; देसी गर्ल ने शेयर कीं फुरसत के पलों की झलकियां

Sat, 18 Apr 2026 01:12 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 18 Apr 2026 01:12 PM IST
सार

Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस ने अपने फुरसतभरे कुछ पलों की झलकियां शेयर की हैं। पीसी के पोस्ट में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की झलक भी देखने को मिली है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra is watching Salman Khan and Aishwarya Rai Bachchan movie Hum Dil De Chuke Sanam
प्रियंका चोपड़ा-सलमान खान-ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक खूब नाम कमाया है। लंबे वक्त बाद वे किसी भारतीय फिल्म से पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म का नाम है, 'वाराणसी'। इस फिल्म की चर्चाओं के बीच प्रियंका फुरसत के पलों में कुछ बॉलीवुड फिल्मों का लुत्फ उठाती दिखी हैं। साथ ही पसंदीदा खाना एंजॉय किया है। आज शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फैंस के साथ भी कुछ फोटोज साझा किए हैं।

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट में दिखी सलमान-ऐश्वर्या की झलक!    
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'कुछ यहां, कुछ वहां'। इस पोस्ट के जरिए देसी गर्ल ने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में टेलीविजन पर ऐश्वर्या राय और सलमान खान की फिल्म का सीन दिखाई दे रहा है। यह सीन सलमान और ऐश्वर्या की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra is watching Salman Khan and Aishwarya Rai Bachchan movie Hum Dil De Chuke Sanam
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम

दोस्तों के साथ बिताया क्वालिटी टाइम
प्रियंका चोपड़ा ने 'हम दिल दे चुके सनम' के अलावा कुछ और बॉलीवुड फिल्मों और गानों का लुत्फ लिया है। इसकी झलक भी उनके पोस्ट में है। टेलीविजन पर माधुरी दीक्षित की फिल्म का दृश्य भी है। इसके अलावा दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म का सीन भी है। एक्ट्रेस कुछ तस्वीरों में स्विमिंग करती नजर आ रही हैं। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिखी हैं। 

विज्ञापन

Priyanka Chopra is watching Salman Khan and Aishwarya Rai Bachchan movie Hum Dil De Chuke Sanam
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

'किसी को खुद को कम मत आंकने दो'
प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने अपने बॉलीवुड से हॉलीवुड जाने और वहां खुद को स्थापित करने के संघर्ष का जिक्र किया है। पोस्टर पर लिखा है, 'उस महिला के लिए, जो एक नए देश में गई, एक नया सिस्टम सीखा, एक नई जिंदगी बनाई। बिना किसी गांव, बिना किसी सेफ्टी नेट के, बिना किसी गारंटी के कि कामयाब होगी भी और फिर भी उसने यह किया। बाहर से मुस्कान और अंदर से डर के साथ। इसने सब कुछ किया। किसी को भी खुद को कम मत आंकने दो।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed